फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   More than 34 thousand tourists arrived to see the tigers

Pilibhit News: बाघों का दीदार करने पहुंचे 34 हजार से अधिक सैलानी

Mon, 03 Jun 2024 04:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
More than 34 thousand tourists arrived to see the tigers
चूका बीच में बनी हट । फाइल फोटो
पीलीभीत/कलीनगर। देश के पर्यटन स्थलों में अपनी अलग पहचान बना रहे पीलीभीत टाइगर रिजर्व ने इस सत्र में पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। चूका बीच और जंगल में चहलकदमी करते बाघों का दीदार करने के लिए अब तक 34 हजार से अधिक सैलानी पीटीआर आ चुके हैं। जबकि पिछले साल 23525 सैलानी आए थे।
विज्ञापन


पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल चूका बीच की शुरुआत वर्ष 2012 में हुई थी। पर्यटकों के आकर्षण के लिए चूका बीच में वाटर और ट्री हट के अलावा थारू और बंबू हट बनाईं गईं। जिसके बाद चूका बीच का नजारा और भी खूबसूरत दिखने लगा।
विज्ञापन

शारदा डैम के किनारे हिलौरे लेता पानी सैलानियों को मिनी गोवा जैसा अनुभव कराने लगा। इसके बाद सुविधाओं का विस्तार करते हुए चूका बीच की जिम्मेदारी वन निगम को दी गई। जंगल सफारी की शुरुआत कर वाहनों को लगाया गया। इसके बाद साल दर साल सैलानियों की संख्या बढ़ती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सत्र में सैलानियों की संख्या ने पुराने सभी रिकाॅर्ड तोड़ दिए। जहां वर्ष 2023 में 23525 सैलानियों की आमद हुई थी। इस सत्र में अप्रैल माह तक 32,693 सैलानी यहां पहुंचे। इसमें 22,006 पुरुष, 10687 महिलाओं के अलावा 2090 बच्चे शामिल रहे। बता दें कि अभी मई माह की संख्या जारी नहीं की गई और पर्यटन सत्र समाप्त होने में भी 13 दिन शेष हैं।
000
राजस्व में भी आया उछाल
इस पर्यटन सत्र में अब तक 82,18,300 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। जबकि पिछले सत्र में यह राशि 51,04,050 रुपये थी। ऐसे में तुलनात्मक रूप से इस बार अब तक 31,14,250 रुपये अधिक राजस्व मिला। इसमें मई और 15 जून का आंकड़े शामिल होना शेष हैं।
000
150 विदेशी सैलानियों ने भी घूमा पीटीआर
पीटीआर का पर्यटन भारतीय सैलानियों को तो पसंद आया ही। विदेशी सैलानियों को भी पर्यटन ने काफी आकर्षित किया। इस सत्र में अप्रैल माह तक 150 विदेशी सैलानी पीटीआर घूमने पहुंचे। इसमें 88 पुरुष और 62 महिला सैलानी शामिल रहे। वहीं पिछले सत्र में विदेशी सैलानियों की संख्या 54 दर्ज की गई थी।
000
15 जून तक हटें फुल, होम स्टे में भी बढ़ी रौनक
पर्यटन सत्र के अंतिम दौर के चलते सैलानियों की आमद बढ़ गई है। चूका बीच की सुंदरता के कायल सैलानियों ने हटों की ऑनलाइन बुकिंग करा ली है। अधिकतर हटें 15 जून तक बुक हैं। वहीं जंगल से सटे इलाके में स्थित होमस्टे भी रोजाना बुक हो रहे हैं।

000
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र में सैलानियों की संख्या इस बार काफी बेहतर रही। इस समय भी रोजाना सैलानी घूमने आ रहे हैं। सुविधाओं के साथ नियमों का भी पालन कराया जा रहा है।
- सहेंद्र यादव, रेंजर महोफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed