Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   More than 100 women selected as micro entrepreneurs in the district, training soon

Pilibhit News: जिले में 100 से अधिक महिलाएं सूक्ष्म महिला उद्यमी में चयनित, प्रशिक्षण जल्द

Sat, 13 Dec 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 13 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
More than 100 women selected as micro entrepreneurs in the district, training soon
महिला उद्यमी के ​लिए परीक्षा देती महिलाएं। स्रोत विभाग।
पीलीभीत। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से जिले में 100 से अधिक सूक्ष्म महिला उद्यमी चयनित की गईं हैं। यह महिलाएं संचालित महिला समूहों के उद्योगों की निगरानी करेंगी। साथ ही विभागीय स्तर से मिलने वाली मदद सहित अन्य कार्याें में सहायता करेंगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से महिलाओं को उद्योग स्थापित कराकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इसमें सूक्ष्म उद्योग स्थापना कर महिलाएं भी अपना रोजगार कर रहीं हैं। ऐसे में सूक्ष्म उद्योग करने वाली महिलाओं को जागरूक करने के लिए विभागीय स्तर से अब महिला उद्यमी का चयन किया गया है।
विज्ञापन

हाल ही में हुई चयन प्रक्रिया में करीब 107 महिलाओं को इसको लेकर चयनित किया गया है। यह महिलाएं जिले में संचालित सूक्ष्म उद्योग करने वाली महिलाओं के कार्याे की निगरानी करते हुए उन्हें विभागीय स्तर से उद्योग विस्तार किए जाने के वाली मदद में सहायक बनेंगी। इसको लेकर इन महिला उद्यमी को मानदेय के साथ टीए डीए भी दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया का कार्य पूरा हो चुका है। अब जल्द ही इन महिलाओं को पांच दिवसीय विभागीय स्तर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद इन्हें कार्यक्षेत्र को बांट दिया जाएगा। उपायुक्त वंदना सिंह ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही इनका प्रशिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed