फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   moot

खेत की रखवाली करने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Fri, 17 Jan 2020 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
moot
माधोटांडा (पीलीभीत)। खेत में खड़ी फसल की रखवाली करने गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव खेत से 500 मीटर दूर सूखे नाले में पड़ा मिला। शव पर कोई चोट का निशान न मिलने पर मौत की वजह रहस्यमय बनी हुई है। परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के खीरी नौबरामद गांव निवासी चरन सिंह (50) पुत्र गोपाल खेती करते थे। उनका खेत मकान से तीन किलोमीटर की दूरी पर बराही रेंज के जंगल से सटा है। ऐसे में फसल को जानवर अक्सर नुकसान पहुंचाते हैं। बुधवार शाम साढ़े छह बजे चरन सिंह साइकिल से खेत की रखवाली करने के लिए निकल गए। वह रात का खाना भी साथ ले गए। दूसरे दिन बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे खेत से आधा किमी दूर एक सूखे नाले में चरन सिंह का शव पड़ा मिला। शव पर कोई खुली चोट नहीं थी। इसकी सूचना ग्रामीणों से मिलने पर परिवार वाले मौके पर आ गए। पुलिस भी पहुंच गई। मौका मुआयना कर परिवार वालों से जानकारी की गई। इंस्पेक्टर एसके उपाध्याय ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इसकी रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। परिजन से भी कोई तहरीर अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed