फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Moon showing, first Rosa Today

चांद दिखा, पहला रोजा आज

Mon, 06 Jun 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Mon, 06 Jun 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Moon showing, first Rosa Today
सूतफैनी बनाने कारीगर। - फोटो : pilibhit, beureu
माहे रमजान का चांद सोमवार की देर शाम दिखाई दे गया। पहला रोजा मंगल को होगा। चांद दिखने की तस्दीक के साथ ही शहर की सभी मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो गई। जिसके चलते सायं मस्जिदों में खासी रौनक रही। बाजार में भी मुस्लिम समुदाय के लोग सहरी व इफ्तार का सामान खरीदते देखे गए। इसके चलते फल, सूतफेनी आदि की दुकानों पर खासी रौनक देखने को मिली।
विज्ञापन

रमजान माह का चांद दिखने के बाद ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो जाती है। अगले दिन से पहला रोजा शुरू होता है। लिहाजा तमाम लोग चांद का दीदार होने की खबर सुनने को आतुर रहे। शहर की शाही जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना इजहार अहमद खां बरकाती ने सायं करीब 7.40 बजे चांद दिखने की तस्दीक की। इसी के साथ शहर की अन्य मस्जिदों से भी चांद दिखने का ऐलान कर दिया गया। मोहल्लों में पटाखे आदि दगाकर चांद दिखने की तस्दीक की गई। इसे के साथ एक दूसरे को रमजान की मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया। मस्जिदों में तरावीह की नमाज भी शुरू हो गई। पहला रोजा मंगलवार को होगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed