फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   monkey beating viral video

बंदर के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल, आरोपी हिरासत में

Fri, 17 Jul 2020 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
monkey beating viral video
पीलीभीत। बंदर को बंधक बनाकर उसे पीटने और उस पर काला तेल डालने के बाद छोड़ना छह ग्रामीणों का महंगा पड़ गया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद सामाजिक वानिकी प्रभाग ने विभागीय केस दर्ज कर आरोपियों से 60 हजार रुपए का जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो दो दिन पहले का है। मरौरी ब्लॉक के गांव मेथी सैदुल्लागंज में कुछ ग्रामीणों ने एक बंदर को पकड़ लिया। बताते हैं कि बंदर को बंधक बनाने के साथ ही उसे पीटा और उसके बाद असामाजिक तत्वों ने उस पर गाढ़ा काले रंग का तेल डाल दिया। इस घटना का किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। वीडियो में बंदर के साथ की गई क्रूरता का मामला सामाजिक वानिकी के डीएफओ संजीव कुमार तक जा पहुंचा। इस पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वायरल वीडियो के आधार पर मैथी सैदुल्लागंज के छह ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया। उन पर विभागीय केस दर्ज करने के बाद आरोपियों से 60 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। अधिकांश लोग सोशल मीडिया पर ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते देखे गए।
विज्ञापन

वॉयरल वीडियो में बंदर के साथ की गई क्रूरता पर छह ग्रामीणों के खिलाफ विभागीय केस दर्ज किया गया था। नियमानुसार आरोपियों से 60 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया और उसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। - संजीव कुमार, डीएफओ, सामाजिक वानिकी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed