फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Monday will be the measuring of land stall

अब सोमवार से होगी गौशाला की भूमि की पैमाइश

Sat, 21 Mar 2015 08:23 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 21 Mar 2015 08:23 PM IST
विज्ञापन
भरापचपेड़ा में गौशाला की 270 एकड़ जमीन की पैमाइश सोमवार को कराई जाएगी। इसके लिए गौशाला प्रबंध कमेटी ने एसपी से सुरक्षा के इंतजाम कराने की मांग की है।
विज्ञापन

अमरिया ब्लॉक के गांव भरापचपेड़ा में करीब दो हजार एकड़ जमीन है। इसमें 270 एकड़ जमीन गौशाला के नाम है, जबकि बाकी ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे हैं। इस जमीन में से प्रशासन ने पिछले दिनों 500 एकड़ जमीन औद्योगिक हब बनाने के लिए दे दी है। जमीन की पैमाइश और चिन्हीकरण न होने से लोग अभी भी कब्जे के प्रयास में हैं।
इस पर पिछले दिनों गौशाला कमेटी के पदाधिकारियों ने डीएम से गौशाला की जमीन की पैमाइश कराकर तूदाबंदी कराने की मांग की थी। डीएम के निर्देश पर दो दिन पूर्व राजस्व टीम पैमाइश को पहुंची थी। इस दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध किया जिसपर अमरिया पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन

दूसरे दिन की नाप मंडलायुक्त के जनपद दौरे के कारण नहीं हो सकी। अब सोमवार को जमीन की पैमाइश की जानी है। इसकी जानकारी होने पर गौशाला कमेटी के पदाधिकारी रामऔजार अग्रवाल व कपिल अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर पैमाइश के दौरान झगड़ा एवं अपद्रव होने की संभावना व्यक्त करते हुए सुरक्षा के कडे़ इंतजाम करने की मांग की है। तहसीलदार इंद्राकांत द्विवेदी ने बताया गौशाला की जमीन की पैमाइश शुरू की जा चुकी है। सोमवार को पुन: पैमाइश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed