{"_id":"5756e08d4f1c1ba26e9c5147","slug":"monday-came-in-the-storm-damage-was","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार को आई आंधी में हुआ था काफी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार को आई आंधी में हुआ था काफी नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो बीसलपुर।
Updated Tue, 07 Jun 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
आंधी
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार सायं आईं आंधी से कई घरों में काफी नुकसान हो गया। कस्बा बिलसंडा निवासी रामस्वरूप के घर की एक दीवार और छप्पर ढह जाने से उसके मलवे से दबकर उनका 16 वषीय पुत्र कमलेश घायल हो गया था, जबकि मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी रमेश चंद्र के दरवाजे पर खड़ा पाकड़ का पेड़ उनके घर पर गिर गया था।
दियोरिया। गांव पंसड़ी निवासी रामभजन के घर के बाहर खड़े पीपल के पेड़ की दो टहनियां टूटकर उनके घर पर गिर पड़ी थीं। टहनियों की चपेट में आकर उनके घर के कमरे पर पड़ी सीमेंट की चादरें टूट गई हैं। दरवाजे पर खड़ी ट्राली और डनलप भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इस घटना में गृह स्वामी रामभजन और गृह स्वामिनी नन्हीं देवी घायल हो गई हैं। घर वालों ने तहसील कार्यालय में सूचना दर्ज करा दी है।