फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Molestation with female SP leader, police surrounded for leaving the show

महिला सपा नेता से छेड़खानी, युवक को छोड़ने पर घिरी पुलिस

Thu, 09 Dec 2021 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Molestation with female SP leader, police surrounded for leaving the show
पीलीभीत। शहर के गौहनिया चौराहे में मंगलवार को दोपहर में दिन दहाड़े महिला सपा नेता को एक युवक ने ई-रिक्शा से हाथ पकड़कर उतारने की कोशिश की। महिला ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक को जाने दिया। बाद में महिला की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

महिला सपा नेता ने बताया कि एक माह से फोन पर कोई धमकी देता है। अश्लील मेसेज भी करता है। जान से भी मारने की धमकी देता है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। इस पर आरोपी का नंबर सर्विलांस पर लगवाया गया है। इसी दौरान मंगलवार को बच्चे को स्कूल से लेने ई-रिक्शा से जा रहे थे। गौहनिया चौराहे के पास एक युवक आया और हाथ पकड़कर उतारने लगा। बाद में युवक को चौराहे पर खड़ी पुलिस को सौंपते हुए स्कूल से बच्चे को लेकर लौटने की बात कही। दस मिनट बाद जब तक बच्चे को लेकर लौटे तब तक पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया। इस पर पीड़िता ने पुलिस से आरोपी को पकड़े को कहा, तो पुलिस ने पहले लिखित में शिकायत मांगी। बाद में थाने पहुंचकर पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पुलिस को एक माह से मिल रहीं धमकियों के बारे में भी बताया। पुलिस से मामले की जांच करने की बात कही। इंस्पेक्टर श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी बब्लू भारती निवासी मोहल्ला दुबे थाना बीसलपुर के खिलाफ धारा 354/506 तहत रिपोर्ट दर्जकर चालान कर दिया है।
विज्ञापन

महिला की तहरीर पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी बब्लू भारती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। - सुनील दत्त सीओ सिटी
सपा जिलाध्यक्ष का बयान
भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था फेल है। महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। सपा की महिला नेता के साथ सरेराह छेड़खानी होना गंभीर बात है। कानून व्यवस्था कैसी है? इसका अंदाजा आप खुद ही लगा सकते हैं। जनता इसका जवाब 2022 के विधानसभा चुनाव देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जगदेव सिंह जग्गा, सपा के जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed