{"_id":"662d2b133bf9dca06a001ac5","slug":"molestation-report-filed-on-court-orders-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-115407-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कोर्ट के आदेश पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कोर्ट के आदेश पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बिलसंडा। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर किशोरी से छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके पति बाहर जाकर मजदूरी का कार्य करते हैं। घर पर वह और उसकी 15 वर्षीय बेटी अकेली रहते हैं। आरोप है कि छह मार्च को उसकी बेटी जब उर्दू पढ़ने जा रही थी तो रोहित ने उसके साथ छेड़खानी की। साथ ही विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की।
शोर मचाने पर लोगों को आता देख जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गया। मामले में थाने में तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नही की गई। कोर्ट के आदेश पर अब पुलिस ने छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद