फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   MOIC filed case against illegal nursing home operator

एमओआईसी ने दर्ज कराया अवैध नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ मुकदमा

Sat, 09 Apr 2022 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
MOIC filed case against illegal nursing home operator
पीलीभीत। बिलसंडा में अवैध रूप से संचालित धनवंतरि हेल्थ केयर के संचालकों पर सीएचसी के एमओआईसी श्रीराम ने आखिरकार मुकदमा दर्ज करा दिया है। इसमें दो लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन

जन सुनवाई पोर्टल पर की गई शिकायत के निस्तारण में तहसीलदार ने चार अप्रैल को नर्सिंग होम पर छापा मारा था। नर्सिंग होम के संचालक पंजीकरण के दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसके अलावा जिन डॉक्टरों के नाम लिखे थे, वे भी मौके पर नहीं मिले। पैरामेडिकल स्टाफ भी नहीं मिला। तहसीलदार ने नर्सिंग होम सील करा दिया था, लेकिन विभागीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग को संचालकों पर एफआईआर दर्ज करानी थी, लेकिन तीन दिन तक हीलाहवाली चलती रही। गुरुवार को सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए। इसके बाद शुक्रवार को बिलसंडा सीएचसी के एमओआईसी श्रीराम नेे बिलसंडा थाने में तहरीर दी। इसमें शाहजहांपुर निवासी दीपक कुमार और बिलसंडा निवासी रामदीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed