फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mohit from Indore set out on a Bharat Darshan tour by bike

Pilibhit News: बाइक से भारत दर्शन यात्रा पर निकले इंदौर के मोहित

Tue, 05 May 2026 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 05 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Mohit from Indore set out on a Bharat Darshan tour by bike
कस्बा बरखेड़ा में बाइक से देशाटन को निकले इंदौर के व्यापारी मोहित बोरा। संवाद
बरखेड़ा। घुमक्कड़ी का शौक इंसान को दुनिया के नए रंगों से रूबरू कराता है। इंदौर के एक हार्डवेयर व्यापारी मोहित बोरा इसी शौक को अपना जुनून बना चुके हैं। उनका संकल्प है कि वे सात समंदर पार जाने से पहले अपने देश की माटी, यहां की संस्कृति और इतिहास को करीब से जानेंगे। इसी उद्देश्य के साथ वे अपनी बाइक से देश के विभिन्न राज्यों की यात्रा पर निकले हैं।
विज्ञापन

बीसलपुर मार्ग पर स्थित कस्बा बरखेड़ा में मोहित बोरा ने बताया कि वे पेशे से व्यापारी हैं, लेकिन देशाटन का शौक उन्हें हर साल सड़कों पर ले आता है। वे प्रत्येक वर्ष नियम से एक महीने का समय निकालकर बाइक से भारत के अलग-अलग हिस्सों का भ्रमण करते हैं। एक दर्जन से अधिक राज्यों का सफर तय कर चुके हैं। अपनी पिछली यात्राओं का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि वे अब तक बाइक से लद्दाख और हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, माउंट आबू, कच्छ और भुज, मुंबई (महाराष्ट्र) और पंजाब जैसे प्रांतों की सफल यात्रा कर चुके हैं। 1 मई को इंदौर से अपनी यात्रा शुरू करने वाले मोहित इस बार उत्तराखंड के प्रवास पर हैं। उन्होंने बताया कि इस सफर के दौरान वे नैनीताल, अल्मोड़ा और मां पूर्णांगिरि धाम सहित देवभूमि के विभिन्न धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों पर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed