फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Modi made the equation by connecting the three 'B's of the district

Pilibhit News: जिले के तीन ‘ब’ से जोड़कर मोदी ने साधा समीकरण

Wed, 10 Apr 2024 04:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Modi made the equation by connecting the three 'B's of the district
प्रधानमंत्री ने बाघ, बांसुरी और बंगाली समाज का किया जिक्र
विज्ञापन


पीलीभीत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में तीन ब (बांसुरी, बाघ और बंगाली समाज) से चुनावी समीकरण साधा। प्रधानमंत्री ने जिले के उन सभी प्रमुख स्थानों, बातों और कार्यों को अपने संबोधन में शामिल किया, जो जिले की जनता से सीधे जुड़ाव रखती हैं।

बांसुरी पीलीभीत जिले का एक जिला-एक उत्पाद योजना में है। बांसुरी को जिले की पहचान भी कहा जाता है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की पहचान बाघों से होती है। प्रधानमंत्री ने इन दोनों का जिक्र अपने संबोधन में किया। अयोध्या राम मंदिर भेजी गई बांसुरी के बारे में बताया। ईको टूरिज्म को रोजगार से जोड़ा। कहा कि जिले में ईको टूरिज्म का एक नया सिस्टम बनाया जा रहा है। उन्होंने अपने संबोधन में जिले के विकास पर भी जोर दिया। बंद उद्योगों को शुरू किए जाने। नौजवानों को रोजगार और स्वरोजगार के मंत्र से जोड़ने का प्रयास किया। चुनावी समीकरण साधते हुए उन्होंने जिले के बंगाली समाज को भी अपने संबोधन में शामिल किया। इस तरह प्रधानमंत्री ने ‘’तीन ब’’ और जिले के किसान और नौजवान से जुड़कर चुनावी समीकरण साधा। मतदाताओं को विकास के मुद्दे पर वोट की अपील कर गए। संवाद
विज्ञापन


--

किसान का सम्मान और आध्यात्मिक पहचान

प्रधानमंत्री ने जिले के किसानों को साधने का प्रयास किया तो दूसरी ओर पीलीभीत की आध्यात्मिक पहचान का जिक्र करना भी नहीं भूले। उन्होंने अपने संबोधन में आदि गंगा मां गोमती स्थल का नाम लिया। शहर के प्रसिद्ध यशवंतरी देवी मंदिर का जिक्र कर लोगों से आध्यात्मिक जुड़ाव भी किया। कहा कि पीलीभीत और आसपास के क्षेत्र खेती-किसान के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed