फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Modi controlled dissatisfaction under the pretext of satisfaction

Pilibhit News: संतोष के बहाने मोदी ने असंतोष को थामा

Wed, 10 Apr 2024 03:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Modi controlled dissatisfaction under the pretext of satisfaction
- आठ बार के सांसद का टिकट कटने के बावजूद ख्याल रखने का संदेश दे गए प्रधानमंत्री
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



पीलीभीत। चुनावी रण तो पीलीभीत का था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निगाहें बरेली पर भी थीं। उन्होंने आठ बार के सांसद संतोष गंगवार को पूरी तवज्जो दी। दोनों की मुलाकात में गर्मजोशी दिखी। बातचीत का वक्त भी अन्य नेताओं के मुकाबले संतोष को ज्यादा दिया। जनसभा में बरेली के लोगों से मुलाकात को सौभाग्य बताया। साथ ही प्रत्याशी को जिताने की अपील करते हुए टिकट कटने के बावजूद अपने वरिष्ठ नेता की अनदेखी न करने का संदेश भी दिया।

ड्रमंड इंटर कॉलेज के मैदान में सजे चुनावी सभा के पंडाल में हर गतिविधि कुछ कह रही थी। यूं तो मंच पर कई नेता थे। ओहदे भी सबके बड़े थे। केंद्रीय मंत्री से लेकर राज्यमंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तक की मौजूदगी थी, लेकिन केंद्रबिंदु कुछ ही लोग थे। इनमें अग्रणी रहे बरेली के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार। मुख्यमंत्री के साथ उनकी मंच पर आमद दर्ज हुई। इसके बाद प्रधानमंत्री ने परिचय कार्यक्रम में उनसे अलग अपनेपन के अंदाज में मुलाकात की। मोदी ने जिस तरह उनसे मिलकर कुछ देर तक बात की, उससे लोगों को खुद अंदाजा हो गया कि बरेली के बुजुर्ग नेता में अभी दमखम है। यही नहीं, प्रधानमंत्री के बगल में बैठे प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी इसे भांपकर कुछ देर के लिए दूर हो गए और दूर बैठे संतोष ने पीएम से गुफ्तगू करते नजर आए।
विज्ञापन




विरोधियों को इशारा... एकजुटता को बढ़ावा

बरेली में संतोष गंगवार का टिकट कटने के बाद जिस तरह से कुछ दिन से गुटबाजी सामने आ रही थी, उस पर अब विराम लगने की उम्मीद है। हो भी क्यों न? पीलीभीत के कार्यक्रम के जरिये अंदरखाने संतोष के विरोधियों को वरिष्ठ नेताओं ने इशारा कर दिया है, सबका अपना स्थान है। मंच पर संतोष के साथ बरेली सीट से प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार से मुलाकात करके भी मोदी ने दोनों की एकजुटता को बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




छत्रपाल गंगवार ने जितिन प्रसाद को जोड़ा

एक दिन पहले बरेली में पार्टी के अंदर जातिवाद का मुद्दा गरमाने के बाद मंगलवार को पीलीभीत के मंच से सजातियों से जातिवाद न करने की अपील भी की गई। अपील करने वाले थे बरेली के प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार। समर्थन ब्राह्मण उम्मीदवार जितिन को देने के लिए कहा। छत्रपाल बोले, कहा जा रहा है कि पीलीभीत में कुर्मी समाज किसी दूसरे को समर्थन करेगा, लेकिन मेरा भरोसा है कि लोग जातिवाद में न फंसकर भाजपा को जिताएंगे।




जितिन बोले- अब पीलीभीत ही कर्मभूमि

चुनावी जनसभा के मुख्य संयोजक पीलीभीत के प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने अपने संबोधन के जरिये लोगों से रिश्ते को मजबूत करने की कोशिश की। कहा, उनकी कर्मभूमि अब पीलीभीत होगी। हर समय लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने मोदी सरकार के कामकाज को सराहते हुए कहा कि आज मोदी के नाम की देश ही नहीं, दुनियाभर में धूम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed