फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   mobile shop women chori

ग्राहक बनकर आई युवतियों ने उड़ाए दो मोबाइल

Mon, 08 Jul 2019 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
mobile shop women chori
पूरनपुर। ग्राहक बनकर मोबाइल शॉप में पहुंची दो युवतियां दो मोबाइल चोरी कर ले गईं। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जानकारी की। अब महिलाओं के बारे में सुराग जुटाए जा रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कायस्थान निवासी शुभम अग्रवाल ने बताया कि उनकी स्टेशन रोड पर मोबाइल की दुकान है। रविवार दोपहर दुकान पर वह अपनी मां संतोष अग्रवाल के साथ थे। इस दौरान युवतियां मोबाइल खरीदने के बहाने दुकान पर आईं। उन्होंने करीब 30 हजार कीमत के दो मोबाइल पसंद किए। इनको पैक कराने के बाद काउंटर पर मोबाइल रख दिया। एटीएम से रुपये निकालने जाने की बात कहकर बाहर चली गईं। कुछ देर बाद वह वापस आई और एटीएम से रुपये न निकलने की बात कहते हुए बातचीत शुरू कर दी। इस दौरान किसी तरह थैले में रखे दोनों मोबाइल चोरी कर लिए। इसकी भनक लगने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक केके तिवारी ने बताया कि पड़ताल की जा रही है। पुलिस को युवतियों की तलाश के लिए लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed