{"_id":"590f52904f1c1b4754850f5f","slug":"mobile-purchases-to-increase-wheat-procurement","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद बढ़ाने को क्रय केंद्र हुए मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद बढ़ाने को क्रय केंद्र हुए मोबाइल
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 07 May 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूूं खरीद के बढ़ते लक्ष्य को पूरा करने के लिए शासन को मोबाइल (फ्री) कर दिया है। अर्थात क्रय केंद्र प्रभारी क्षेत्र में कहीं जाकर तौल कर सकते हैं। इस व्यवस्था से गेहूूं खरीद में बढ़ोत्तरी होने के आसार बढ़ गए हैं। जिले में गेहूं खरीद के लिए प्रारंभ में मिले 3.72 लाख मीट्रिक टन के लक्ष्य को शासन ने दो दिन पूर्व बढ़ाकर 4.19 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया था। पूर्व निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप ही काफी कम गेहूं की खरीद हो सकी है। ऐसे में बढ़ा लक्ष्य कैसे होगा हासिल कहना मुश्किल है। क्रय केंद्र प्रभारियों का तर्क था कि व्यापारी किसानों के घर पर जाकर गेहूं खरीद रहे हैं जिससे किसान क्रय केंद्र तक नहीं पहुंच रहे हैं क्योंकि क्रय केंद्र तक गेहूं लाने पर समय भी लगता है और खर्चा भी होता है। इस पर अब शासन ने क्रय केंद्रों को मोबाइल (गतिमान) करने के निर्देश दिए है। इस आदेश के अनुसार क्रय केंद्र प्रभारी क्षेत्र में किसानों से संपर्क करेंगे और बिक्री के लिए राजी होने पर कांटा बांट उसके बताए स्थान पर ले जाकर गेहूं तौलवाकर लाएंगे। सूत्रों की मानें तो इससे खरीद में बढ़ोत्तरी होगी और लक्ष्य हासिल भले न हो सके लेकिन खरीद का ग्राफ जरूर बढ़ जाएगा।
पूरनपुर, बीसलपुर व पीलीभीत में होगा उतार
गोदाम भरे होने के कारण पिछले दिनों पूरनपुर में गेहूं का उतार नहीं हो पा रहा था जिसके चलते पूरनपुर क्षेत्र का गेहूं पीलीभीत स्थित ललौरीखेड़ा गोदाम भेजना पड़ रहा था। इससे गोदाम पर ट्रकों की कतार लग गई और ठेकेदारों को ट्रक का हाल्टिंग देना पड़ रहा। इस समस्या को डिप्टी आरएमओ कांती राठौर ने उच्चाधिकारियों के समक्ष रखा। जिसपर आरएफसी ने पूरनपुर क्षेत्र का गेहूं पूरनपुर मंडी में उतरवाने के निर्देश दिए। आरएफसी के निर्देश पर पूरनपुर मंडी के खाली पड़े टिनशेडों में व्यवस्था कर उतार शुरू कराया गया है। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि अब पूरनपुर क्षेत्र के क्रय केंद्रों का गेहूं पूरनपुर, बीसलपुर क्षेत्र का बीसलपुर और पीलीभीत क्षेत्र के गेहूं का उतार पीलीभीत क्षेत्र के गोदामों में कराया जा रहा है।