{"_id":"69fafde1fdb0fb51030da85c","slug":"mob-surrounded-the-youths-and-beat-them-with-sticks-in-pilibhit-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाइक टकराने पर विवाद, भीड़ ने युवकों को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा, दो गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाइक टकराने पर विवाद, भीड़ ने युवकों को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा, दो गंभीर रूप से घायल
Wed, 06 May 2026 02:08 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 06 May 2026 02:08 PM IST
सार
पीलीभीत के थाना माधोटांडा क्षेत्र में कव्वाली कार्यक्रम से लौट रहे युवकों की बाइक टकराने पर विवाद हो गया। इसके बाद भीड़ ने युवकों को घेरकर जमकर पीटा। घटना में दो युवक घायल हुए हैं।
विज्ञापन
भीड़ ने युवकों को पीटा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
पीलीभीत के थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव धरमंगतपुर में बाइक टकराने को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कव्वाली कार्यक्रम से लौट रहे युवकों की बाइक टकराने के बाद कुछ लोगों से कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि धरमंगतपुर गांव के कुछ लोगों ने लोधीपुर के युवकों को घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं, कॉल कर अन्य लोगों को भी मौके पर बुला लिया गया, जिसके बाद भीड़ ने हमला और तेज कर दिया।
विज्ञापन
इस घटना में दो युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन