{"_id":"470c3b8117219b7a7122f2faae8a8fcf","slug":"mlc-polls-today-leaves-the-polling-parties-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव को आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव को आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
पीलीभीत।
Updated Wed, 02 Mar 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को होने वाले एमएलसी चुनाव के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। जिले में नौ मतदान केंद्र बनाए के लिए 12 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। पोलिंग पार्टियों को बुधवार को रवाना किया जाएगा।
पीलीभीत-शाहजहांपुर क्षेत्र विधान परिषद चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान कराया जाएगा। इसमें जिले में कुल 1543 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रशासन ने मतदान के लिए पूरे जिले में नौ मतदान केंद्र बनाए हैं। इन मतदान केंद्रों पर पीठासीन अधिकारी सहित पांच मतदान कर्मियों की टीम बनाकर लगाई गई है। मतदान केंद्र और रिजर्व टीम को मिलाकर कुल 12 टीमें बनाई गई हैं। साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा पूरे जिले में कुल चार जोनल मजिस्ट्रेट और प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक-एक माइक्रो आब्जर्वर को नियुक्त किया गया है। मतदान की पूरी प्रक्रिया के दौरान वीडियोग्राफी को भी दो दो वीडियोग्राफर लगाए गए हैं। एडीएम अजयकांत सैनी ने बताया बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार से सुबह 10 बजे पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।
प्रशासन ने अधिग्रहीत की 28 मैजिक
बृहस्पतिवार को होने वाले एमएलसी चुनाव में पोलिंग पार्टियों को भेजने के लिए प्रशासन ने 28 मैजिक अधिग्रहीत की हैं। मंगलवार को एआरटीओ ने विभिन्न मार्गों से मैजिक अधिग्रहीत कर गांधी सभागार में खड़ी करा दी हैं।