फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   MLC election: 95.26 percent polling in the district

एमएलसी चुनाव: जिले में 95.26 फीसदी मतदान

Sun, 10 Apr 2022 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
MLC election: 95.26 percent polling in the district
नगरपालिका पीलीभीत स्थित केन्द्र पर मतदान को पहुंचे राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। विधान परिषद के पीलीभीत-शाहजहांपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में जिले में 95.26 फीसदी मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। मतदान के लिए नौ बूथ बनाए गए थे। कुछ बूथों पर दोपहर में ही मतदान समाप्त हो गया। जिले में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन

जिले में कुल 1753 मतदाता थे। इसमें 1670 ही मतदान करने पहुंचे। अमरिया में 228 में से 218, ललौरीखेडा में 143 में से 139, नगर पंचायत न्यूरिया हुसैनपुर में 26 में से 26, नगर पालिका परिषद सदर में 279 में से 257, बरखेड़ा में 185 में से 173, बीसलपुर मेें 189 में से 182, बिलसंडा में 208 में से 204, पूरनपुर में कुल 485 में से 461 व नगर पंचायत कलीनगर में कुल 10 में से 10 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया।
विज्ञापन

खास यह कि पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय गंगवार व विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद ने पीलीभीत में, विधायक विवेक वर्मा ने बीसलपुर में, बाबूराम पासवान ने पूरनपुर में मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हो गया था। डीएम पुलकित खरे और पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बीसलपुर, बरखेड़ा और पूरनपुर समेत कई बूथों का निरीक्षण किया। मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा कर्मियों से व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मतदान के बाद शाम को ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतपेटियां शाहजहांपुर भेज दी गईं। 12 अप्रैल को शाहजहांपुर में मतगणना होगी।
बीसलपुर और बरखेड़ा में पुलिस से हुई नोकझोंक
जिले में मतदान वैसे तो शांतिपूर्ण माहौल में निबटा, लेकिन एक दो जगह नोकझोंक के मामले सामने आए। बीसलपुर और बरखेड़ा में ब्लॉक प्रमुख से सुरक्षाबलों की नोकझोंक हुई। दरअसल बरखेड़ा में ब्लॉक प्रमुख महिला थीं जो अपने बेटे को साथ ले जाना चाहती थीं। बेटे को रोक दिया गया। इस पर वह नोकझोंक करने लगीं। वहीं बीसलपुर में भी एक ब्लॉक प्रमुख वोट डालने के बाद दोबारा मतदान केंद्र के अंदर जाना चाहते थे। उनको भी रोक दिया गया। डीएम पुलकित खरे के अनुसार मामूली कहासुनी के मामले सामने आए हैं।
जिले में 95.26 फीसदी मतदान हुआ है। सभी बूथों पर शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न हुआ। शाम को ही कड़ी निगरानी के बीच मतपेटियां शाहजहांपुर भेज दी गईं। - पुकित खरे, डीएम

----
बिना झंडे के वाहनों से लाए ले जाए गए मतदाता
कलीनगर/अमरिया/ न्यूरिया। बिना झंडे के वाहनों से मतदाता लाए ले जाए गए। नगर पंचायत में चेयरमैन समेत 11 वोट थे। वार्ड नंबर नौ की सभासद गुलस्ता बेगम पत्नी इबरार की कोरोना की दूसरी लहर में मौत हो गई। इस वजह से उनका वोट निरस्त कर दिया गया। साढ़े ग्यारह बजे तक शेष सभी दस मतदाताओं ने वोट डाल दिए। ग्यारह बजे तक ही मतदान समाप्त हो गया। मतदाताओं को लेने के लिए सुबह ही वाहन गांव में पहुंचने लगे। हालांकि वाहनों पर किसी भी पार्टी का झंडा। अमरिया क्षेत्र में पांच महिला व पांच पुरुष मतदाता मतदान करने मतदान केंद्र पर नहीं पहुंच सके। सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच 1 बजे तक सभी 26 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल कर लिया। इस दौरान बूथ स्थल पर एसडीएम सदर योगेश गौड़, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर सुनील दत्त ने पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।

मतदान केन्द्र का निरीक्षण करते डीएम पुलकित खरे व एसपी दिनेश कुमार पी.। संवाद

मतदान केन्द्र का निरीक्षण करते डीएम पुलकित खरे व एसपी दिनेश कुमार पी.। संवाद- फोटो : PILIBHIT

नगरपालिका पीलीभीत स्थित केन्द्र पर मतदान को पहुंचे राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार। संवाद

नगरपालिका पीलीभीत स्थित केन्द्र पर मतदान को पहुंचे राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार। संवाद- फोटो : PILIBHIT

अपने सभासदों के साथ मतदान केन्द्र पहुंचे बिलसंडा चैयरमैन अटल सिंह जायसवाल। संवाद

अपने सभासदों के साथ मतदान केन्द्र पहुंचे बिलसंडा चैयरमैन अटल सिंह जायसवाल। संवाद- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed