{"_id":"5e1e11338ebc3e4b4876ca9c","slug":"mla-pilibhit-news-bly392023124","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर विधायक के प्रस्ताव पर सात सड़कों को मंजूरी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर विधायक के प्रस्ताव पर सात सड़कों को मंजूरी मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शहर भाजपा विधायक संजय गंगवार के प्रस्ताव पर शासन ने सात सड़कों के निर्माण को मंजूरी दे दी। इसके लिए बजट भी जारी कर दिया गया। सर्दी कम होने के बाद इन सड़कों का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा।
विधायक संजय सिंह गंगवार ने दियूनी डैम से भूड़ा कैमोर तक 12 किलोमीटर, आलमडांडी से चौदडांडी तक तीन किलोमीटर, सिरसा से चठिया होते हुए मुगलखेड़ा तक पांच किलोमीटर, अमरिया-सितारगंज हाईवे पर दगनेरा तक चार किलोमीटर, बरेली हाईवे से हरचुईया होते हुए सैजना तक तीन किलोमीटर, दिमारपुर से करगैना पुल और सुंदरपुर से मीरपुर तक मार्ग का नवीनीकरण कराने का प्रस्ताव भेजा था। पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता प्रमेश गुप्ता ने इन सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत कर 364.64 लाख का बजट जारी कर दिया। विधायक संजय गंगवार ने बताया कि पीडब्ल्यूडी से सड़कों का निर्माण सर्दी कम होते ही शुरू करा दिया जाएगा। तब तक टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी।