{"_id":"5726425e4f1c1bce045cd1da","slug":"mla-angry-complaints-stadium-construction-work-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों से क्षुब्ध विधायक ने स्टेडियम निर्माण कार्य रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों से क्षुब्ध विधायक ने स्टेडियम निर्माण कार्य रुकवाया
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 01 May 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
गोलमाल
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार हो रही शिकायतों से क्षुब्ध होकर विधायक ने एसआरएम इंटर कॉलेज में हो रहे स्टेडियम निर्माण कार्य को रुकवा दिया है, जिससे खेल प्रेमी मायूस हैं।
क्षेत्र के खेल प्रेमियों की मांग पर भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने एसआरएम इंटर कालेज के क्रीड़ांगन में करीब छह माह पूर्व स्टेडियम का निर्माण शुरू कराया था। स्टेडियम निर्माण विधायक निधि से शुरू हुआ था, जिसमें करीब 25 लाख रुपये की लागत आनी है। करीब 50 फीसदी निर्माण कार्य पूरा भी हो गया है। स्टेडियम निर्माण के संबंध में कुछ लोग उच्चाधिकारियों से शिकायतें भी कर रहे हैं। लगातार हो रही शिकायतों से क्षुब्ध होकर विधायक ने एक सप्ताह पूर्व स्टेडियम का निर्माण कार्य रूकवा दिया है, जिससे खेल प्रेेमी मायूस हैं। स्टेडियम का निर्माण कार्य रुका होने की पुष्टि एसआरएम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शरद सक्सेना ने भी की है।
इस बावत विधायक ने बताया कि कालेज के एक प्रवक्ता स्टेडियम के संबंध में अपने कुछ लोगों से झूठी शिकायतें करवा रहे हैं, इसलिए निर्माण कार्य फिलहाल रुकवा दिया गया है। विधायक ने बताया कि अब वह झूठी शिकायतें कराने वाले प्रवक्ता की जांच कराएंगे और उसके बाद ही अधूरा स्टेडियम निर्माण पूरा कराएंगे।