फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mitrgej trains began operating from the new temporary track

मीटरगेज ट्रेनों का नए अस्थाई ट्रैक से संचालन शुरू

Sat, 17 Sep 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Sat, 17 Sep 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Mitrgej trains began operating from the new temporary track
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
अब सिर्फ प्लेटफार्म नंबर चार से ही चलेंगी मीटरगेज ट्रेन
विज्ञापन

 अब स्थानीय रेलवे जंक्शन से मैलानी और शाहजहांपुर की ओर जाने वाली मीटरगेज ट्रेनों का संचालन प्लेटफार्म नंबर चार से ही होगा। शनिवार से इन ट्रेनों तैयार किए गए नए अस्थाई ट्रैक से आवागमन शुरू हो गया। इधर, पीलीभीत-भोजीपुरा रेल मार्ग पर ब्राडगेज का काम युद्धस्तर पर जारी है। संभावना है कि इस माह के अंत तक सीआरएस टीम निरीक्षण कर लेगी।  
पीलीभीत-भोजीपुरा रेल मार्ग पर एक जनवरी से मेगा ब्लाक लेने के बाद ब्राडगेज का काम तेजी से चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक अक्तूबर से बड़ी रेल लाइन पर ट्रेनें दौड़ाने की योजना है। इससे पहले 30 सितंबर तक कमीशन ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) की टीम निरीक्षण कर लेगी। ब्राडगेज के काम में कोई व्यवधान न आए, इसके लिए मीटरगेज की ट्रेनों का संचालन प्लेटफार्म नंबर चार से करने के लिए सप्ताह भर पहले नए ट्रैक का निर्माण शुरू किया गया था। शुक्रवार देर शाम तक लिकिंग, आउटर सिग्नल आदि का काम पूरा कर लिया गया। शनिवार सुबह से मैलानी और शाहजहांपुर की ओर जाने वाली सभी मीटरगेज ट्रेनों का संचालन नए रेलवे ट्रैक से शुरू कर दिया गया। यातायात निरीक्षक संजीव अग्रवाल ने बताया कि अब मीटरगेज ट्रेनों का संचालन प्लेटफार्म नंबर चार से ही किया जाएगा। प्लेटफार्म नंबर तीन को ब्राडगेज कार्य के लिए खाली किया गया है। 
विज्ञापन


ब्राडगेज का काम अंतिम दौर में 
पीलीभीत-भोजीपुरा रेल मार्ग पर ब्राडगेज कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इस रेल मार्ग पर नई पटरियां बिछाने के अलावा ट्रैक लिकिंग समेत अन्य अर्थ वर्क लगभग पूरे किए जा चुके हैं। वहीं डब्ल्यूएसटी मशीन से शाही से पीलीभीत के बीच चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed