फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mitrgej new track ready for trains

मीटरगेज ट्रेनों के लिए नया ट्रैक तैयार

Wed, 14 Sep 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 14 Sep 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mitrgej new track ready for trains
मीटरगेज ट्रेनों के लिए नया ट्रैक तैयार - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
 ब्राडगेज कार्य के चलते मीटरगेज ट्रेनों के संचालन के लिए अलग से रेलवे टै्रक बनाने का कार्य पूरा कर लिया गया। यातायात निरीक्षक के मुताबिक दो तीन दिन के भीतर सभी मीटरगेज ट्रेनों का संचालन प्लेटफार्म चार से ही किया जाएगा। 
विज्ञापन

पीलीभीत-भोजीपुरा रेल मार्ग पर एक जनवरी से ब्लाक लेने के बाद ब्राडगेज कार्य तेजी से चल रहे हैं। रेल महकमे द्वारा अक्तूबर माह से उक्त रूट पर बड़ी रेल लाइन की ट्रेन दौड़ाने की योजना है। इसको लेकर रेलवे स्टेशन पर भी ब्राडगेज कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं, लेकिन मीटरगेज ट्रेनों के संचालन के चलते ब्राडगेज कार्यों में दिक्कतें आ रही है। इसी को देखते हुए महकमे ने मीटरगेज ट्रेनों का संचालन की अलग से व्यवस्था करने का कार्य शुरू किया था। प्लेटफार्म चार के निकट ही तीन नए रेल ट्रैक व उसके बीच में एक प्लेटफार्म बनाने का कार्य शुरू किया गया था। इधर बुधवार को नया रेलवे ट्रैक बिछाने व लिंकिंग आदि का कार्य पूरा कर दिया लिया। नए प्लेटफार्म पर इंटरलॉक ईंटें बिछाई जा रही हैं। इज्जतनगर मंडल से आए यातायात निरीक्षक सतीश बघेल व संजीव अग्रवाल ने बताया कि अब मीटरगेज की सभी ट्रेनों का संचालन प्लेटफार्म चार से किया जाएगा। प्लेटफार्म तीन के हिस्से को ब्राडगेज के अनुसार तब्दील किया जाएगा, जबकि चार को पूर्व की भांति की रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि दो तीन दिन में सारे कार्य पूरे होने के बाद इसी स्थान से सभी मीटरगेज ट्रेनें चलाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed