{"_id":"66940b95440ab7194a089274","slug":"missing-married-womans-body-found-in-laws-accused-of-murder-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-119441-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लापता विवाहिता का शव मिला, ससुरालियाें पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लापता विवाहिता का शव मिला, ससुरालियाें पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
जहानाबाद। दो दिन पहले लापता हुई विवाहिता का शव सड़ी गली अवस्था में खंडेली नदी के किनारे पड़ा मिला है। उधर, मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या कर शव फेंक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना जहानाबाद क्षेत्र के रिछा रोड पर स्थित ग्राम हैदरगंज के समीप बह रही खंडेली नहर की पुलिया के पास एक महिला का शव रविवार सुबह लोगों ने पड़ा देखा। शव मिलने की सूचना पर लोग एकत्र हो गए। मामले की सूचना पुलिस दी गई तो मौके पर प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला पुलिसबल के साथ पहुंचे। शव काफी सड़ी गली अवस्था में मिला था।
शव की शिनाख्त 24 वर्षीय चांदनी पत्नी नागेंद्र के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मृतका के परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतका के ससुर गांव हैदरगंज निवासी भूपराम पुत्र सुंदरलाल ने अपनी पुत्रवधू चांदनी के लापता होने की तहरीर 12 जुलाई को थाना जहानाबाद पहुंचकर दी थी। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी आ गए। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर अपनी पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद ने बताया कि भूपराम और चांदनी के परिजनों में दहेज आदि को लेकर मुकदमे बाजी भी चल रही है। शव पानी में पड़े रहने के कारण सड़ी गली अवस्था में है। उसके दोनों पैर जानवरों ने चबा लिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।