फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   miscreants pelted stones on police vehicle during the procession in Pilibhit

Pilibhit News: जुलूस के दौरान अराजकतत्वों ने पुलिस वाहन पर किया पथराव, मची अफरातफरी

Fri, 18 Oct 2024 05:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Oct 2024 05:18 PM IST
सार

पीलीभीत में पुलिस वाहन पर पथराव की घटना सामने आई है। वाल्मीकि जयंती के जुलूस के दौरान अराजकतत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिससे अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन
miscreants pelted stones on police vehicle during the procession in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में बृहस्पतिवार रात वाल्मीकि जयंती के जुलूस के दौरान अराजकतत्वों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया। जिससे कोतवाल की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद जुलूस में अफरातफारी मच गई। सूचना पर एएसपी समेत फोर्स मौके पर पहुंची। पथराव कराने वाले युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने युवकों की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन


वाल्मीकि जयंती के जुलूस चिह्नित मार्गों से होकर निकाला जा रहा था। कोतवाली पुलिस जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगी हुई थी। देर रात करीब 11 बजे जुलूस मोहल्ला नखासा स्थित समापन स्थल के करीब पहुंच गया था। इस दौरान रास्ते में सुनगढ़ी क्षेत्र के अंतर्गत बिजली घर तिराहे पर खड़ी शहर कोतवाल के सरकारी वाहन पर अराजक तत्वों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जिससे वाहन का आगे का शीशा और हेडलाइट टूट गई। पथराव होता देख पुलिसकर्मियों ने खुद को सुरक्षित किया। इसकी जानकारी पर जुलूस में शामिल लोगों में अफरातफरी मच गई। हालांकि चंद मिनटों में ही अराजकतत्व मौके से भाग गए।
विज्ञापन


UP News: 10 साल पहले हत्या कर बदायूं से भागा था लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का शूटर योगेश, पुलिस खंगाल रही कुंडली
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एएसपी वीरेंद्र कुमार और सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और वाहन को सुरक्षित स्थान पर पहुंचवाया। जांच पड़ताल के दौरान दो युवकों द्वारा पथराव करने की बात सामने आई। अंधेरा होने के कारण युवक मौके से भाग गए। शहर कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि पथराव करने वाले युवकों की पहचान शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed