फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Minus promotional material even after 72 hours

72 घंटे बाद भी नहीं हटी प्रचार सामग्री

Sat, 07 Jan 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Sat, 07 Jan 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
गली मोहल्लों के खंभों पर लगे हैं झंडा, बैनर और पोस्टर 
विज्ञापन

 आचार संहिता लगने के 72 घंटे के भीतर चुनाव प्रचार सामग्री सार्वजनिक स्थानों से हटवाने के निर्देश आयोग ने दिए थे लेकिन शहर में मुख्य मार्गों से ही प्रचार सामग्री हटाई गई। टनकपुर रोड सहित कई गली मोहल्लों में अभी भी बिजली के खंभों पर पोस्टर, बैनर व झंडे लगे हुए हैं।
आचार संहिता लगने के बाद डीएम ने सभी एसडीएम, तहसीलदार व पालिका अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में सरकारी स्थानों पर लगी सामग्री 24 घंटे, सार्वजनिक स्थानों पर लगी सामग्री 48 घंटे और निजी स्थानों पर लगी सामग्री 72 घंटे में हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद जिले की पांचों तहसीलों में अभियान चलाकर प्रचार सामग्री हटाई गई, लेकिन शहर की बात करें तो अभी भी कई स्थान इस कार्रवाई से अछूते हैं। टनकपुर रोड पर दोनों ओर बसी कॉलोनियों सहित शहर के कई गली मोहल्लों में अभी भी बिजली के खंभों, सार्वजनिक व निजी स्थानों पर झंडे बैनर और पोस्टर लगे हुए है। इस बाबत ईओ बीपी सिंह ने बताया कि पालिका कर्मचारी के माध्यम से पूरे शहर में प्रचार सामग्री हटवाने की कार्रवाई की गई है। यदि कहीं पोस्टर बैनर छूट गए हैं तो उन्हें भी हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
ऑटो और ई-रिक्शों पर लगे हैं पार्टी के स्टीकर
प्रशासन ने सरकारी व सार्वजनिक स्थानों, भवनों पर  लगे होर्डिंग, बैनर, झंडे आदि भले ही हटवा दिए हैं, लेकिन शहर में आटो वाले भी सपा का खुलेआम प्रचार कर रहे हैं। दरअसल पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री द्वारा ई-रिक्शों के वितरण के दौरान ई-रिक्शा के साथ कई आटो पर भी सपा के स्टीकर लगाए गए थे जो अभी भी लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed