फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Minor disputes, between the 65.67 percent voting rain

छिटपुट विवाद, बारिश के बीच 65.67 फीसदी मतदान

Thu, 29 Oct 2015 11:30 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Thu, 29 Oct 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Minor disputes, between the 65.67 percent voting rain

छिटपुट झड़प और दोपहर बाद हुई हल्की बारिश के बीच चौथे व अंतिम चरण का पंचायत चुनाव गुरुवार को संपन्न हो गया। जिले के सबसे बड़े ब्लाक पूरनपुर में 247 मतदान केंद्रों के 539 बूथों पर 65.67 फीसदी वोट पड़े। पंचायत चुनाव में राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद के भाई जहांगीर व हाफिज फरियाद हुसैन, दामाद व जिपं अध्यक्ष रुकैया आरिफ के पति मोहम्मद आरिफ के भाग्य मतपेटियों में बंद हो गए हैं। इसके अलावा विधायक पीतमराम की पुत्रवधू आरती, ब्लाक प्रमुख ममता भारती समेत अन्य प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला अब एक नवंबर को होगा। अंतिम चरण के चुनाव में डीएम मासूम अली सरवर, एसपी जवाहर ने माधोटांडा, शेरपुरकलां और चंदिया हजारा क्षेत्र में लगातार हालात का जायजा लेते रहे।

विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। अपराह्न तक मतदान केंद्रों पर भीड़ भाड़ रही। हालांकि उसके बाद बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने से वोटर बूथों पर कम नजर आने लगेे जिससे मतदान केंद्रों पर सन्नाटा पसर गया। वहीं बासुपुर मतदान केंद्र पर एक वोटर को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के दो प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई।
विज्ञापन

ढका जमीमा पूरनपुर के शामियाना में लगाए गए बूथ पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए एक प्रत्याशी के अभिकर्ता ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने फर्जी मतदान करने आए युवक को मतदान केंद्र से खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शामियाना के नीचे बनाया गया बूथ
ढका जमीमा पूरनपुर में एक मतदान केेंद्र का एक बूथ शामियाना लगाकर बनाया गया था। बारिश होने पर कहीं शामियाना टपकने न लगे। इसको लेकर आनन फानन में शामियाना के ऊपर पालीथिन डाली गई। हालांकि शामियाना के बाहर लाइन में लगे वोटरों को बूंदाबांदी पर असुविधा हुई।


पूर्व मंत्री, विधायक ने भी किया मतदान
पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी और पूर्व विधायक अरशद खां ने भी पंचायत चुनाव में मतदान किया। पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी ने अपने पैतृक गांव कुर्रैया में जबकि पूर्व विधायक अरशद खां ने पूरनपुर देहात में पूर्ति निरीक्षक कार्यालय मेें बनाए गए मतदान केंद्र पर मतदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed