फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Minister of State took the attendance of the officers, said - If shortcomings are found in the village, then face action

पहले ली अफसरों की हाजिरी फिर लगाई फटकार, बोले गांव जाएंगे कमियां मिली तो कार्रवाई को भी रहें तैयार

Fri, 13 May 2022 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Minister of State took the attendance of the officers, said - If shortcomings are found in the village, then face action
गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित बैठक में अपनी बात रखते राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। गांधी प्रेक्षागृह में शुक्रवार को हुई ललौरीखेड़ा पंचायत समिति की बैठक में राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने विभिन्न विभागों के अफसरों की जमकर क्लास ली। अधिकारियों की सूची हाथ में लेकर पहले तो सभी की हाजिरी ली और जो अनुपस्थित मिले उनका स्पष्टीकरण तलब करने को कहा। फिर बोले- गांव में निरीक्षण करने जाएंगे। अफसरों द्वारा किए दावे झूठे निकले तो कार्रवाई को भी तैयार रहें।
विज्ञापन

बैठक में सबसे पहले विभिन्न विभागों के अफसरों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने मंच पर पहुंचते ही बैठक में शामिल होने आए अधिकारियों की सूची मांगी। उसके बाद स्कूल की कक्षा की तरह अधिकारियों की हाजिरी ली। आबकारी अधिकारी, डीसी मनरेगा, समाज कल्याण अधिकारी समेत कई अफसर बैठक में नहीं मिले तो सीडीओ से कहा कि इन सभी का स्पष्टीकरण तलब करें। उसके बाद कहा कि सफाई कर्मियों को तत्काल अधिकारियों के घरों और उनके कार्यालयों से हटाकर गांव भेजें। अगर दस दिन के भीतर ऐसा नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी। प्रधान के हस्ताक्षर होने के बाद सफाई कर्मियों का वेतन जारी किया जाए। जिला आपूर्ति अधिकारी से कहा कि राशनकार्ड सिर्फ पात्रों के बनें। गांव में निरीक्षण के दौरान एक भी शिकायत मिली तो उन पर भी कार्रवाई करेंगे। कुछ प्रधानों ने मुद्दा उठाया कि कोटेदार मनमर्जी से गल्ला वितरित करते हैं। इस पर राज्यमंत्री ने डीएसओ से कहा कि एक साथ ही खाद्यान्न का वितरण कराएं। ललौरीखेड़ा में कई जगह पीडब्ल्यूडी की सड़कें टूटी हैं। उनको सही कराने के निर्देेश दिए। सीएमओ से कहा कि अगर अपात्रों को गोल्डन कार्ड जारी हुए तो उसके जिम्मेदार वही होंगे। बैठक में सीडीओ ललौरीखेड़ा के विभिन्न गांवों के प्रधान व बीडीसी और प्रशांत कुमार, सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा, डीपीआरओ सुबोध जोशी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed