फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Minister of invective hospital ineffective

मंत्री की फटकार भी जिला अस्पताल पर बेअसर

Mon, 26 Sep 2016 11:51 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Mon, 26 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही मरीजों पर भारी पड़ रही है। बीमार ठीक होने के बजाय और बीमार हो रहे हैं। एक दिन पहले ही राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने छापा मारकर तमाम अनियमितताएं पकड़ी थीं। इसके लिए उन्होंने अस्पताल प्रशासन को फटकार भी लगाई थी लेकिन हालात में आज तक सुधार नहीं हुआ है। अमर उजाला टीम ने सोमवार को जिला अस्पताल का जायजा लिया तो यह तस्वीर नजर आई।
विज्ञापन

सीन एक
घंटों इंतजार करते रहे मरीज
जिला अस्पताल में वैसे तो डॉक्टरों की कमी लंबे अरसे से है, लेकिन जो तैनात हैं उनमें भी अधिकांश नदारद रहते हैं। सोमवार को रूम नंबर दो में तमाम मरीज तो दिखे, लेकिन डॉक्टर का अतापता नहीं था। बीसलपुर से आए प्रेमपाल ने बताया कि वह डेढ़ घंटे से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

डेंगू वार्ड की नहीं बदली दशा
जिला अस्पताल के बदहाल डेंगू वार्ड पर एनएचएम के महाप्रबंधक के बाद राज्यमंत्री ने भी उंगली उठाई, लेकिन अस्पताल प्रशासन अड़ियल रवैया अख्तियार किए है। वार्ड के बाहर जमा गंदे पानी और झाड़ियों की अभी तक सफाई नहीं कराई गई है। यह अव्यवस्थाएं मरीजों को और बीमार बना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंखे बंद, गर्मी से व्याकुल दिखे मरीज
महिला अस्पताल में बिजली की समस्या मरीजों पर भारी पड़ रही है। सोमवार सुबह भी अस्पताल में घंटों बिजली सप्लाई गुल रही है। गर्मी से त्रस्त अधिकतर मरीज हाथ से पंखा झलते नजर आए। मदीनाशाह की रेशमा ने बताया कि सुबह से ही पंखे बंद हैं।
करोड़ों खर्च फिर बेड़ के गद्दे फटे
राज्यमंत्री ने एक दिन पूर्व पुरुष अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में फटे गद्दे देखकर नाराजगी जताई थी, इसके बावजूद दूसरे दिन हाल जस का तस रहा। वार्ड में अधिकांश गद्दे फटे ही दिखाई दिए। यह हाल तब है, जब सरकार इस अस्पताल पर करोड़ों खर्च कर रही है।


अस्पताल में साफ सफाई से लेकर अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी गई हैं। कर्मचारियों और डॉक्टरों को कार्य के प्रति गंभीर रहने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद लापरवाही मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. आरसी शर्मा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed