{"_id":"623e1ec01ac4146a1663189c","slug":"minister-by-promise-of-amit-shah-pilibhit-news-bly4792790198","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह ने वादा निभाया, संजय गंगवार को मंत्री बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह ने वादा निभाया, संजय गंगवार को मंत्री बनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पीलीभीत शहर के ड्रमंड कॉलेज मैदान में 21 फरवरी को आयोजित चुनावी जनसभा में जनता के बीच कहा था कि आप संजय गंगवार को विधायक बना दो। इन्हें बड़ा नेता मैं बना दूंगा। लखनऊ में शुक्रवार की शाम जब योगी आदित्यनाथ की सरकार ने शपथ ली तो ऐसा ही हुआ। संजय गंगवार को राज्यमंत्री बनाया गया।
संजय गंगवार पीलीभीत सदर विधानसभा सीट से 2017 में पहली बार और 2022 में दूसरी बार विधायक चुने गए। अबकी बार के चुनाव में उनकी सीट खतरे में मानी जा रही थी। पर अपने राजनीतिक कौशल और नेतृत्व की बदौलत वह चुनाव जीत गए। बताते चलें कि चुनाव के वक्त पार्टी नेतृत्व ने आकलन किया था कि जिन सीटों पर खतरा है, उन सीटों में पीलीभीत सदर भी है। इसीलिए पीलीभीत सदर सीट के लिए भाजपा ने दिग्गजों को भेजा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अलावा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आए थे। सभी ने खुलकर संजय की तारीफ की। उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की ओर इशारा कर गए थे। इसके बाद ही यह बात कही जाने लगी थी कि अगर संजय गंगवार को जनता निर्वाचित करती है और भाजपा की सरकार यूपी में बनती है तो उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है। उनके मंत्री बनने में सीएम योगी और अमित शाह की भूमिका विशेष मानी जा रही है।