फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fire again wreak havoc, loss of millions

झूमते-गाते निकले हनुमान भक्त, हुई आतिशबाजी

Sun, 24 Apr 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 24 Apr 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Fire again wreak havoc, loss of millions
हनुमान जी
हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में बालाजी दरबार सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकली। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत कर बालाजी महाराज की आरती उतारी।
विज्ञापन

बालाजी दरबार में हनुमानजी की पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुई शोभायात्रा लोहा मंडी, होली चौराहा, बजरिया, गैस चौराहा, ड्रमंडगंज चौराहा, इमली चौराहा, साहूकारा, जमनी चौराहा होते हुए अग्रवाल सभा पहुंची। यहां पूजन के साथ आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बालाजी महाराज की झांकी के आगे श्रद्धालु झाड़ू लगाते हुए चल रहे थे। वहीं कई भक्त उनका गुणगान कर झूमते हुए चल रहे थे। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने बालाजी की आरती उतारी और प्रसाद ग्रहण किया। अग्रवाल सभा पहुंचने पर आरती व प्रसाद वितरण के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ। इसमें समिति के संस्थापक महंत दीपक सक्सेना, रेश अग्रवाल, अजय सूरी, मोहित जौहरी, चमन लाल, नरदेव, परमानंद, अनिल, अन्नू, सुनील कुमार, संजय मिश्रा, चमन लाल, मोनू दुलवानी, राजीव, दीपक, आकाश सक्सेना, जितेंद्र सहित कई लोग थे। उधर, श्रीसंकटमोचन बालाजी महाराज संकीर्तन दरबार में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह चोला चढ़ाकर बाबा का भव्य श्रंगार किया गया। इसके बाद मंदिर में यज्ञ कर आहुतियां प्रदान की गईं। महंत अखिलेश वशिष्ठ ने भजन सुनाकर बालाजी का गुणगान किया। यहां सुरेश अग्रवाल, राधा अग्रवाल, शिखा वशिष्ठ, प्रदीप अग्रवाल, गौरव शर्मा, अशोक चौहान, अंशू शर्मा, रामसिंह, जियालाल, अमोल वशिष्ठ, दिनेश भारद्वाज, सागर वशिष्ठ, मुकेश सक्सेना, नरेश शुक्ला, ईश्वरी प्रसाद सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed