{"_id":"5edbd86e8ebc3e904e1cce6f","slug":"migrant-laborers-medical-checkup-pilibhit-news-bly4083679155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब असम हाईवे के पेट्रोल पंप पर होगी प्रवासियों की स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब असम हाईवे के पेट्रोल पंप पर होगी प्रवासियों की स्क्रीनिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। अब तक जिले में आने वाले प्रवासियों की स्क्रीनिंग ड्रमंड कॉलेज में हो रही थी, मगर अब यह काम असम हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के पास किया जाएगा।
कोरोना संक्रमण काल में दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासियों को लाने के लिए सरकार की तरफ से मुहिम चालू की गई थी। प्रवासियों की स्क्रीनिंग और सैंपल के लिए शहर के ड्रमंड कॉलेज में कैंप लगाया गया था। यहां 20 हजार से अधिक प्रवासियों की स्क्रीनिंग करने के बाद पूल टेस्टिंग की गई थी। अनलॉक-1 में लॉकडाउन खुलने के बाद कई रियायत मिली हैं। रोडवेज बस सेवा भी चालू की गई है। ऐसे में बाहर से आने वाले प्रवासियों की स्क्रीनिंग लिए ड्रमंड कॉलेज की जगह असम हाईवे के पेट्रोल पंप पर शिफ्ट कर दिया गया है। इससे बरेली, शाहजहांपुर और हरिद्वार रूट से आने वाले प्रवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण आसानी से हो सकेगा। रोडवेज बस से आने वाले प्रवासी पेट्रोल पंप पर उतरेंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनका परीक्षण करेगी। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन ने कैंप को असम हाईवे के पेट्रोल पंप पर शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं स्वास्थ्य टीम को भेजा गया है। संवाद