{"_id":"5a6884704f1c1bcb268b62a8","slug":"mere-escape-for-family-as-tiger-enters-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय को जख्मी कर घर में घुसा बाघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय को जख्मी कर घर में घुसा बाघ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Wed, 24 Jan 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज से सटे पचपेड़ा गांव में मंगलवार रात नौ बजे बाघ की दस्तक से दहशत फैल गई। हमला कर गाय को जख्मी करने के बाद बाघ किसान के मकान में घुस गया। आहट होने पर परिवार वालों के चीख पुकार करने पर बाघ निकलकर भाग गया। इसकी सूचना मिलने पर रात में ही वनकर्मी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाकर ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की।
थाना क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ा निवासी दलजीत सिंह का घर बराही रेंज के जंगल से एक किलोमीटर की दूरी पर है। मंगलवार रात खाना खाकर परिवार वाले सोने चले गए। घर के बाहर गोशाला में जानवर बंधे थे। उन्होंने बताया कि रात करीब नौ बजे जंगल से निकला बाघ गांव में पहुंच गया। उनकी गोशाला में पहुंचकर गाय पर हमला कर जख्मी कर दिया। बाघ से बचने के लिए गाय रस्सी तोड़ाकर घर में घुस गई। गाय का पीछाकर बाघ भी घर में घुस गया। इसकी आहट होने पर परिवार वाले जाग गए। घर के भीतर बाघ देख सभी ने शोर मचाया। इस पर बाघ गाय को छोड़कर बाहर की भाग गया। उधर, चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। कुछ ही देर में वनकर्मी गांव पहुंचे और पूूरे मामले की जानकारी जुटाई। वन दरोगा मोहम्मद आरिफ ने बताया कि सूचना मिलने पर वह खुद टीम के साथ मौके पर गए थेे। परिवार वाले गाय पर हमला करने के बाद घर में घुसने की बात कह रहे हैं। गांव के लोगों को बाघ को लेकर अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। इसके अलावा बाघ की निगरानी के लिए गांव में टीम लगाई गई है। उधर, दूसरे दिन बुधवार को भी ग्रामीणों में बाघ की दहशत दिखाई दी।
गूलरबोझ में मिले बाघ के पदचिह्न
अमरिया। बाघ की चहलकदमी अमरिया क्षेत्र में भी जारी है। क्षेत्रीय लोगों को इससे निजात नहीं मिल सकी है। वन विभाग की ओर से समाधान के नाम पर सिर्फ खोखली बयानबाजी की जा रही है। बुधवार को बाघ की निगरानी कर रही टीम को गांव गूलरबोझ निवासी बाघूराम के गेहूं के खेत में बाघ के पगचिह्न मिले। इसके अलावा गूलरबोझ और बहेड़ी (बरेली) के गांव दय्याबोझ के बीच स्थित नाले के आसपास भी बाघ को लेकर पगचिह्न दिखाई दिए हैं। ऐसे में बाघ के बरेली जिले के बहेड़ी क्षेत्र की ओर निकलने के भी कयास लगाए जा रहे हैं। फिलहाल वनकर्मी ग्रामीणों से अलर्ट रहने की अपील कर रहे हैं।