फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   menka gandhi in pilibhit

जिले का विकास प्राथमिकता: मेनका

Fri, 16 Jan 2015 11:45 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 16 Jan 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
 केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि जिले का विकास उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए वह सांसद निधि से ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों और सोलर लाइटों पर विशेष ध्यान दे रही हैं। केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को बरखेड़ा क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री दो दिवसीय दौरे पर पूर्वाह्न लगभग 11 बजे पीलीभीत पहुंची। जिले की सीमा में प्रवेश करने पर खमरिया पुल पर चेयरमैन प्रभात जायसवाल, अश्वनी अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, देवेंद्र सिंह टोनी, डॉ. बांकेलाल गंगवार, दीपक पांडे, टीटू चौहान,  प्रदीप मिश्रा, अमिताभ त्रिपाठी, प्रमोद पंडित, राजकुमार भारती, अतहर खां ने फूल मालाओं से स्वागत किया। खमरिया पुल के बाद उन्होंने बरखेड़ा क्षेत्र के खजुरिया, आमडार, रामनगर, नाउआ नगला, दियोहना, पिपरिया मंडन में जनसभाएं की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना 26 जनवरी से बंद हो रही है। इसलिए खाता खुलवाने से वंचित लोग खाता खुलवाने में शीघ्रता करें। उन्होंने आधार कार्ड बनवाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि पांच करोड़ की सांसद निधि से वह क्षेत्र विशेष कर गांव में सड़क और सोलर लाइट को प्राथमिकता दे रहीं हैं। इस मौके पर रंजीत कुमार, धर्मपाल वर्मा, स्वामी प्रवक्ता नंद, कमलेश शर्मा, ज्ञान प्रकाश, छेदालाल गंगवार, वेद प्रकाश दीक्षित, उमाशंकर शर्मा, सूरज कश्यप, तोताराम गंगवार, वीरेंद्र, पिंदर सिंह, रामनरेश वर्मा, अशोक गुप्ता पप्पन सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


दो ब्लाकों में खुलेंगे राय यूनिवर्सिटी के केंद्र
केंद्रीय मंत्री ने कहा जिला मुख्यालय पर खुले राय यूनिवर्सिटी की सफलता को देखते हुए बरखेड़ा और बिलसंडा ब्लाक मुख्यालय पर भी इसके केंद्र खोले जाएंगे, ताकि छात्र-छात्राओं को शिक्षा पाने में आसानी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर जाकर जताई शोक संवेदनाएं
केंद्रीय मंत्री ने जंगरौली के विक्रमपुर निवासी राजीव उपाध्याय, मूसेपुर निवासी धर्मवीर शर्मा और कस्बा बरखेड़ा निवासी गुड्डू के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed