{"_id":"6ac932ad6570b5e0aa089271","slug":"memorandum-regarding-farmers-issues-submitted-to-the-bdo-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-170659-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: किसानों की समस्याओं संबंधी ज्ञापन बीडीओ को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: किसानों की समस्याओं संबंधी ज्ञापन बीडीओ को सौंपा
Sat, 10 Oct 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
बिलसंडा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं संबंधी ज्ञापन बीडीओ अमित शुक्ला को सौंपा। सभी कार्यकर्ता शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में एकत्र हुए। मासिक पंचायत के दौरान किसानों की समस्याओं को सुना।
ज्ञापन में कहा कि अत्यधिक वर्षा से होने वाली धान की फसल के नुकसान का सर्वे कराकर उन्हें मुआवजा दिलवाया जाए। शौचालय और आवासों का सर्वे पारदर्शिता पूर्ण किया जाए। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र का कार्य समय से पूर्ण कराया जाए, जिससे किसानों को असुविधा न हो। विद्युत संबंधित विसंगतियों जैसे अनुचित बिल में सुधार और रुके हुए बिल निकाले जाएं जिससे किसान समय से बिजली बिल जमा कर सकें। इस दौरान अनिल सिंह चौहान,श्री कृष्णदास,श्री कृष्ण राजपूत,कृष्ण पाल राजपूत,भगत प्रह्लाद, कमला देवी,सावित्री देवी,सतेंद्र सिंह समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद