फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Memorandum of teachers assigned to adjust Biio

समायोजित शिक्षकों ने बीईओ को सौंपा ज्ञापन

Fri, 18 Mar 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 18 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षामित्र शिक्षक संघ के बैनर तले समायोजित शिक्षकों ने बीएसए को संबोधित ज्ञापन बीईओ को सौंपकर अवशेष वेतन भुगतान दिलाने की मांग की। 
संघ के जिलाध्यक्ष राम सिंह राठौर के नेतृत्व में तमाम समायोजित शिक्षक शुक्रवार को बीएसए कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने बीएसए को संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी उमेश गौतम को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने पूर्व में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर समायोजित शिक्षामित्रों का वेतन एवं अवशेष भुगतान 24 जनवरी तक करने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद बकाया भुगतान नहीं किया गया है। ज्ञापन में होली के मद्देनजर समायोजित शिक्षकों का वेतन और अवशेष भुगतान कराने की मांग की गई है। इस दौरान महामंत्री वीर सिंह गंगवार, कृष्णगोपाल उपाध्याय, मोहम्मद यूनुस, सुरेश राठौर, मिंटू विश्वास, अमित पांडेय, अशोक कुमार, विकार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed