{"_id":"6255dd18b179411b535e8ac7","slug":"memorable-safari-tourists-thrilled-to-see-tiger-and-bear-together-in-the-jungle-pilibhit-news-bly481300056","type":"story","status":"publish","title_hn":"यादगार सफारी- जंगल में एक साथ बाघ और भालू देख रोमांचित हुए सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यादगार सफारी- जंगल में एक साथ बाघ और भालू देख रोमांचित हुए सैलानी
विज्ञापन
जंगल भ्रमण के दौरान एक साथ बाघ और भालू को देख रोमांचित हुए सैलानी। ( सौजन्य - पर्यटक)
- फोटो : PILIBHIT
कलीनगर। पर्यटन सत्र के दौरान बाघों की चहलकदमी को लेकर इन दिनों पीलीभीत टाइगर रिजर्व लगातार सुर्खियों में हैं। जंगल का भ्रमण करने वाले मार्गों पर बाघ की चहलकदमी सैलानियों को देखने को मिल रही है। लेकिन मंगलवार को पीलीभीत शहर निवासी पुनीत धमेजा परिवार को जंगल भ्रमण के दौरान ऐसा नजारा देखने को मिला जो शायद ही किसी को देखने को मिला होगा।
मंगलवार सुबह की शिफ्ट में जंगल सफारी के दौरान मार्ग पर एक साथ बाघ और भालू की मौजूदगी देख सैलानी रोमांचित हो गए। बाघ और भालू काफी देर तक मार्ग पर चहलकदमी करते रहे। पुनीत धमेजा ने खूबसूरत तस्वीर को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के कोर जोन में स्थित पिकनिक स्पॉट चूका बीच सैलानियों के लिए खास बना हुआ है। चूका बीच का प्राकृतिक नजारा और जंगल में बाघ समेत वन्यजीवों के दीदार के लिए पहुंच रहे सैलानी की तम्मना भी पूरी हो रही है। दरअसल कोर जोन होने के चलते जंगल सफारी क्षेत्र में बाघ समेत वन्यजीवों की मौजूदगी देखने को मिल रही है। मंगलवार को शहर निवासी पुनीत धमेजा परिवार के साथ पर्यटन स्थल की सैर करने पहुंचे। पुनीत धमेजा ने बताया कि सुबह की शिफ्ट में जंगल घूमने के लिए निकले थे। जंगल भ्रमण के दौरान मार्ग पर अचानक चहलकदमी कर रहे बाघ और भालू पर नजर गई। दोनों को एक साथ देख सभी रोमांचित हो उठे। करीब पांच मिनट तक बाघ और भालू मार्ग पर ही चहलकदमी करते रहे। इसके बाद जंगल की ओर निकलकर अलग-अलग हो गए।
विज्ञापन
पूनीत धमेजा ने इस खूबसूरत नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया, जिसेे बाद में साझा किया। पुनीत धमेजा का कहना है कि वह कई बार पीलीभीत टाइगर रिजर्व घूम चुके हैं, बाघ के भी कई बार दीदार हुए, लेकिन मंगलवार को जंगल भ्रमण के दौरान जो नजारा सामने आया, वह पहले कभी देखने को नहीं मिला।