फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Melting increased - cold wind shivered

Pilibhit News: गलन बढ़ी-सर्द हवा ने कंपकंपाया

Tue, 07 Jan 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 07 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Melting increased - cold wind shivered
सर्द हवा की वजह से सुबह 11 बजे स्टेडियम मार्ग पर कम दिखी आवाजाही: संवाद
पीलीभीत। तराई का मौसम दिन-प्रतिदिन सर्द होता जा रहा है। मंगलवार को पूरे दिन कोहरे की धुंध के साथ सर्द हवा चलती रही। बाजार में भी खरीदारों की आवाजाही कम रही। जरूरी काम से निकले लोग ठिठुरते दिखे। दिन के समय सभी प्रमुख चौराहों के अलाव ठंडे पड़े रहे। राहगीर और दुकानदार पन्नी, लकड़ी और कूड़ा-करकट जलाकर हाथ सेंकते नजर आए।
विज्ञापन


रविवार और सोमवार को दिन में धूप भी खिली, लेकिन मंगलवार को फिर मौसम सर्द हो गया। सुबह से ही छाई कोहरे की हल्की धुंध का शाम तक असर रहा। पूरे दिन सर्द हवा चलने से गलन बढ़ गई। 20 किमी प्रति घंटा के रफ्तार से हवा चलती रही। मार्गों पर वाहनों का दबाव कम रहा, लोग ठंड से बचने के लिए आग सेंकते नजर आए। शहर में कई स्थानों पर नगर पालिका की ओर से लगाए गए अलाव ठंडे पड़ रहे।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ एसएस ढाका ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम 15.2 व न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को अधिकतम 16.4 व न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं मंगलवार को 18-20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख चौराहों पर दिन में नहीं जले अलाव
दोपहर दो बजे शहर के छतरी चौराहे पर अलाव जलता नहीं दिखा। यहां पर लकड़ी भी नहीं पड़ीं थीं। कई यात्री सर्द हवा के बीच वाहनों का इंतजार कर रहे थे। गोहनिया चौराहे का अलाव भी ठंडा पड़ा था। राख के दो कुत्ते लेटे थे। नौगवां ओवरब्रिज के पास दुकानदार लकड़ी, टायर और प्लास्टिक जलाकर हाथ सेंकते नजर आए।

11,12 जनवरी को बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना
तराई में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। चार दिन बाद ठंड में इजाफा होने की संभावना है। कृषि वैज्ञानिक डॉ एसएस ढाका ने बताया कि तीन दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 11,12 जनवरी को बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed