फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mehr Miss Pretty, Joyful Mr. Bane Handsm

मेहर मिस प्रिटी, हर्षित  बने मिस्टर हैंडसम

Wed, 22 Jun 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 22 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Mehr Miss Pretty, Joyful Mr. Bane Handsm
कैटवॉक - फोटो : pilibhit, beureu
स्प्रिंगडेल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्ट्डीज में हुई फेयरवेल पार्टी में विद्यार्थियों ने जमकर धमाल मचाया। इस दौरान भावना गंगवार और वरुण राज क्रमश: मिस और मिस्टर फेयरवेल चुने गए।
विज्ञापन

कॉलेज में बुधवार को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारी निदेशक हेमंत जगोता आदि ने दीप जलाकर किया। रंगारंग कार्यक्रमों की श्रंखला में शुभदीप ने मनमा इमोशन जागे रे, श्वेता सिंह ने शरारा शरारा प्रदीप ने ब्लू आईज गीत पर मनमोहक डांस पेश किया। सीनियर्स की वन मिनट प्रतियोगिता ब्वॉयज में जयप्रकाश, गर्ल्स में मेहर अंसारी अव्वल रहीं। जंपिंग में ब्यूटी श्रीवास्तव और संजय वर्मा, गुब्बारा प्रतियोगिता में तसलीम और नीलम गंगवार, फेस मेकिंग में आकाश और अनीता, फनी गेम में विक्की हलधर व ब्यूटी श्रीवास्तव ने बाजी मारी। मिस्टर व मिस फेयरवेल प्रतियोगिता के प्रथम चरण में कैटवाक व दूसरे चरण अलग अलग कार्यक्रम पेश किए गए। तृतीय चरण में प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता हुई। परिणाम की घोषणा की गई। जिसमें बीसीए के हर्षित सक्सेना को मिस्टर हैंडसम, मेहर अंसारी मिस प्रिटी, जयप्रकाश बेस्ट पर्सनॉल्टी, बीबीए की प्रिंसी को बेस्ट डे्रस, बीसीए की श्वेता को बेस्ट डांसर व महादेव को बेस्ट सिंगर से नवाजा गया। वहीं बीबीए की भावना गंगवार व बीसीए के वरुण राज को क्रमश: मिस व मिस्टर फेयरवेल के नवाजा गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रिया आनंद, चीफ प्रॉक्टर कुलदीप सिंह, प्रवक्ता सोनिया सिंगला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed