फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mega for broad gauge Block 16 June

ब्राडगेज के लिए मेगा  ब्लाक अब 16 जून से

Thu, 12 May 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Thu, 12 May 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Mega for broad gauge Block 16 June
train - फोटो : PTI
पीलीभीत-टनकपुर मार्ग पर आमान परिवर्तन के लिए 15 मई से लिया जाने वाला मेगा ब्लाक अब 16 जून से लिया जाएगा। यह निर्णय पूर्णागिरि मेले के दृष्टिगत लिया गया है।
विज्ञापन

भोजीपुरा-पीलीभीत-टनकपुर खंड पर आमान परिवर्तन योजना के तहत प्रथम चरण में भोजीपुरा-पीलीभीत रेलमार्ग पर एक जनवरी को मेगा ब्लाक लिया गया था। दूसरे चरण में पीलीभीत-टनकपुर रेल मार्ग पर आमान परिवर्तन होना था। पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव मिश्र ने पीलीभीत-टनकपुर मार्ग पर 15 मई से मेगा ब्लाक लेने के निर्देश दिए थे। इसके लिएतैयारियां भी तेजी से शुरू कर दी गई थीं। ट्रेनों का समय परिवर्तन कर दो एक्सप्रेस ट्रेनों को 15 मई से निरस्त करने के निर्देश दिए गए थे। इधर, पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक ने पत्र जारी कर 15 मई को होने वाला ब्लाक मां पूर्णागिरि मेले को देखते हुए अब 16 जून से लेने के निर्देश दिए हैं। मंडल कार्यालय के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि टनकपुर रूट पर चलने वाली चार जोड़ी ट्रेनों का संचालन यथावत रहेगा। इस मार्ग पर चलने वाली दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें सीतापुर-ऐशबाग निरस्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed