{"_id":"5734c2cc4f1c1be24c91a032","slug":"mega-for-broad-gauge-block-16-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राडगेज के लिए मेगा ब्लाक अब 16 जून से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राडगेज के लिए मेगा ब्लाक अब 16 जून से
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 12 May 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत-टनकपुर मार्ग पर आमान परिवर्तन के लिए 15 मई से लिया जाने वाला मेगा ब्लाक अब 16 जून से लिया जाएगा। यह निर्णय पूर्णागिरि मेले के दृष्टिगत लिया गया है।
भोजीपुरा-पीलीभीत-टनकपुर खंड पर आमान परिवर्तन योजना के तहत प्रथम चरण में भोजीपुरा-पीलीभीत रेलमार्ग पर एक जनवरी को मेगा ब्लाक लिया गया था। दूसरे चरण में पीलीभीत-टनकपुर रेल मार्ग पर आमान परिवर्तन होना था। पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव मिश्र ने पीलीभीत-टनकपुर मार्ग पर 15 मई से मेगा ब्लाक लेने के निर्देश दिए थे। इसके लिएतैयारियां भी तेजी से शुरू कर दी गई थीं। ट्रेनों का समय परिवर्तन कर दो एक्सप्रेस ट्रेनों को 15 मई से निरस्त करने के निर्देश दिए गए थे। इधर, पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक ने पत्र जारी कर 15 मई को होने वाला ब्लाक मां पूर्णागिरि मेले को देखते हुए अब 16 जून से लेने के निर्देश दिए हैं। मंडल कार्यालय के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि टनकपुर रूट पर चलने वाली चार जोड़ी ट्रेनों का संचालन यथावत रहेगा। इस मार्ग पर चलने वाली दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें सीतापुर-ऐशबाग निरस्त कर दी गई हैं।