फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   meeting

2015-16 के लिए जिला योजना की बैठक आज

Sun, 11 Jan 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Sun, 11 Jan 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
meeting
कृषि सहित जिले के 44 विभागों के माध्यम से प्रस्तावित योजना से होने वाले विकास कार्यों का खाका तैयार कर पिछले दिनों जिला योजना से 261 करोड़ के प्रस्ताव तैयार किए गए थे। इस योजना में प्रस्तावित कार्यों के लिए डीएम एवं उनके बाद जिला पंचायत की बोर्ड की बैठक में अनुमोदन किया जा चुका है। अब जिले के प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला योजना की बैठक कर इन प्रस्तावों पर चर्चा एवं अनुमोदन किया जाना है। इसके लिए सोमवार (आज) जिला पंचायत सभागार में सुबह 10.30 बजे जिला योजना की बैठक बुलाई गई है। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी तिलक सिंह ने बताया बैठक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें गत वर्ष की जिला योजना की समीक्षा एवं आगामी वर्ष की योजना पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


केवल प्रस्तावों से कैसे होगा जिले का विकास
पीलीभीत। जिले के विकास के लिए प्रति वर्ष जिला योजना से करोड़ों के प्रस्ताव बनाए जाते हैं और इसका अनुमोदन कर शासन को भेजा जाता है, लेकिन अनुमोदन के सापेक्ष नाममात्र की धनराशि ही प्राप्त होती है। पिछली तीन जिला योजनाओं की बात करें तो वर्ष 2012-13 में 99 करोड़ के सापेक्ष मात्र 55 करोड़ (61 प्रतिशत) बजट मिला। वर्ष 2013-14 में 110 करोड़ के सापेक्ष मात्र 47 करोड़ (43 प्रतिशत) और 2014-15 में 110 करोड़ के सापेक्ष मात्र 18 करोड़ रुपये की धनराशि शासन से जारी हुई जो कुल प्रस्तावित बजट का मात्र 16 प्रतिशत ही है। धनराशि न मिलने से जिले के विकास नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन


बैठक का बहिष्कार करेंगे बीसलपुर विधायक
पीलीभीत। बीसलपुर से भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने सोमवार को प्रस्तावित जिला योजना की बैठक का बहिष्कार करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि पिछले कई सालों से करोड़ों के विकास कार्यों का अनुमोदन बैठक में किया जाता है लेकिन प्रदेश सरकार जिले के विकास के लिए धनराशि की मुहैया नहीं कर रही है। जो धनराशि मिली है वह मनरेगा एवं वेतन आदि पर ही खर्च किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed