{"_id":"a374aec152fe3d6a310fb10d46c1d7bb","slug":"meeting-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका अगले साल मनाएगी शताब्दी वर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका अगले साल मनाएगी शताब्दी वर्ष
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sun, 28 Dec 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
नगरपालिका सभागार में चेयरमैन प्रभात जायसवाल की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक में गत बैठक की पुष्टि के दौरान ही शोर-शराबा होने लगा। स्वकर प्रणाली लागू करने पर चर्चा हुई लेकिन कुछ सदस्यों ने मोहल्लों की श्रेणी के हिसाब से स्वकर व्यवस्था लागू करने की बात कही। कार्रवाई रजिस्टर में कार्रवाई दर्ज न करने को लेकर सदस्य सुभाष सोनकर और बोर्ड के बीच तनातनी हुई। हालांकि चेयरमैन के आश्वासन पर मामला शांत हो गया। पुष्पा उपाध्याय ने वार्ड में जर्जर सड़कों की मरम्मत न होने का मामला उठाया। कई अन्य सदस्यों ने सरकारी हैंडपंप खराब होने की सूचना देने के बाद कार्रवाई न होने की बात कही। प्रकाश व्यवस्था पर भी चर्चा हुई, जिसमें कुश कुमार वर्मा ने पूर्व में आई एलईडी लाइटें लगने के स्थानों के बारे में जानकारी मांगी। सदस्य इकबाल हजरत ने स्लाटर हाउस में तैनात सफाईकर्मियों के संख्या जानने के साथ उनके न पहुंचने की बात कही। उन्हें दो कर्मचारी तैनात होने की बात कही गई। चेयरमैन ने सफाई निरीक्षक को गैरहाजिर सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस दौरान पालिका की 799 दुकानों का किराया बढ़ाने के मामले में नया एग्रीमेंट कराने का निर्णय लिया। सदस्यों ने ईओ से नगरपालिका कैंपस में अलाव लगाने की मांग की। चेयरमैन ने कहा कि स्वकर प्रणाली को लेकर पहले सूची का प्रकाशन किया जाएगा। आपत्तियां लेने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कहा कि धनाभाव के चलते कुछ कार्य शेष बचे हैं जिन्हें जल्द ही पूरा कराया जाएगा। उन्होंने नगरपालिका के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अगला वर्ष शताब्दी वर्ष के रुप में मनाने का निर्णय लिया। कहा कि सदस्य कुछ ऐसे योजनाओं का सुझाव दें, जो मिसाल बन सके।
इस मौके पर ईओ अरुणमणि त्रिपाठी, सदस्य वेदप्रकाश, महेंद्रपाल, कंचन सक्सेना, मंजू जायसवाल, नीतू अवस्थी, देवी सिंह, अनूप कुमार, सांसद प्रतिनिधि मोहित गंगवार आदि मौजूद रहे।