फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   meeting

समाधान दिवस में नहीं पहुंच रहे अफसर

Sun, 22 Feb 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Sun, 22 Feb 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
meeting
शनिवार को एसपी जेके शाही सुबह 10.15 बजे शहर कोतवाली पहुंचे। डेढ़ बजे तक राजस्व से लेकर अन्य विभागों के कोई अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचा। यह अलग बात है कि शहर कोतवाली में कोई शिकायत भी नहीं आई। एसपी जेके सिंह ने बताया कि वह इस मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजेंगे। कहा कि संबंधित अधिकारियों की दिवस में मौजूदगी सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन

वहीं थाना सुनगढ़ी में सीओ कौशलेंद्र कुमार सिंह साढ़े 10 बजे पहुंचे। इस दौरान आठ लेखपालों में से महज चार लेखपाल पहुंचे थे। वहीं नगर पालिका, बिजली विभाग समेत अन्य विभागों का कोई अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचा। सुनगढ़ी में जमीन पर अवैध कब्जे की एक शिकायत आई। राजस्व और पुलिस टीम को मौके पर भेजकर इस मामले का निस्तारण करा दिया गया।
विज्ञापन

न्यूरिया। तहसीलदार इन्द्रकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में राजस्व से संबंधित छह शिकायतें आईं। इसमें से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष के निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस की टीम मौके पर भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैयारियों के बाद भी अधूरे अभिलेख, एसपी नाराज
आईजी के वार्षिक निरीक्षण को लेकर शहर कोतवाली में अधूरे अभिलेखों को पूरा करने का काम कई दिनों से चल रहा है। समाधान दिवस में पहुंचे एसपी ने अभिलेख देखे तो उनको बीट सूची रजिस्टर, हत्या, बलवा रजिस्टर आदि अधूरा मिला। इस पर उन्होंने हेडमोहरिर्र को फटकार लगाई। बार्डर प्लॉन के तहत मुरादाबाद स्थानांतरित होकर गए हेडमोहरिर्र रामचंद्र को एसपी ने बुलाकर मालखाने आदि का चार्ज देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed