{"_id":"f19220875563cd9e4f3c4151122ec609","slug":"meeting-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना आपूर्ति में छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना आपूर्ति में छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sun, 14 Dec 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्ली और पेड़ी की पर्ची कम संख्या में निकाले जाने पर सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त की। मिलों द्वारा वर्ष 2012-13 का कमीशन न देने पर बरखेड़ा व एलएच मिल को नोटिस देने का भी निर्णय लिया गया।
पीलीभीत गन्ना विकास समिति परिसर में अध्यक्ष विनोद गंगवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में पिछली बैठक की पुष्टि के बाद वर्तमान सीजन पर चर्चा हुई। सदस्यों ने मिल पर पेड़ी की पर्चियां कम निर्गत करने पर नाराजगी व्यक्त की। सदस्य डॉ. राममूर्ति गंगवार ने कहा कि पेड़ी की पर्चियां इस बार काफी देरी से लगाई गई हैं ऐसे में किसान अपना गन्ना काटकर गेहूं अथवा शरदकालीन गन्ने की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। इस पर मिल प्रतिनिधि ने कलेंडर फीडिंग की जांच कराकर सुधार का आश्वासन दिया।
गन्ना भुगतान पर हुई चर्चा में बरखेड़ा मिल से गत वर्ष का भुगतान न होने पर नाराजगी जताई गई जिसपर बजाज बरखेड़ा के प्रतिनिधि ने बताया कि 20 दिसंबर तक भुगतान के प्रयास किए जा रहे हैं। वर्ष 2012-13 का समिति को दिया जाने वाला कमीशन न देने पर दोनों मिलों को नोटिस देने का निर्णय लिया गया। बैठक में चौधरी दिग्विजय सिंह, रामकिशन, संतराम, सेवाराम, रघुनंदन प्रसाद, सर्वजीत, सचिव वसी अहमद, मुनेंद्रपाल, एलएच मिल के एसके शर्मा, बरखेड़ा के एनपी सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।