फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Meeting held for construction of hostel in Sugarcane Farmer Post Graduate College

Pilibhit News: गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रावास निर्माण के लिए हुई बैठक

Sat, 23 Nov 2024 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Meeting held for construction of hostel in Sugarcane Farmer Post Graduate College
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बालिका छात्रावास निर्माण को लेकर विधायक बाबूराम पासवान की मौजूदगी में बैठक हुई। बैठक में जिला गन्ना अधिकारी, जिला कल्याण अधिकारी ने भी भाग लिया। बैठक में शीघ्र ही राजस्व विभाग की ओर से रिपोर्ट शासन को भिजवाने का निर्णय किया गया।
विज्ञापन

गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बालिका छात्रावास निर्माण के लिए पूर्व में 6.35 करोड़ रुपये का एस्टीमेट और जमीन का चिह्नीकरण कर भेजा गया था, मगर जमीन महाविद्यालय की न होकर गन्ना समिति की होने का आरोप लगाते हुए शासन को कुछ लोगों ने शिकायत की।
विज्ञापन

जमीन को लेकर शनिवार को महाविद्यालय में विधायक बाबूराम पासवान की मौजूदगी में बैठक हुई। बैठक में जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव, एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन विश्नोई, महाविद्यालय के प्रबंधक नितिन दीक्षित, प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि जिस स्थान पर बालिका छात्रावास बनना है, वह महाविद्यालय की है। बैठक में शीघ्र ही इसकी रिपोर्ट शासन को भिजवाने का निर्णय किया गया, ताकि शीघ्र ही महाविद्यालय परिसर में बालिका छात्रावास का निर्माण कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed