फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Meet disturbances rejected The license will compost

गड़बड़ी मिलने पर निरस्त होंगे खाद के लाइसेंस

Wed, 04 Feb 2015 11:55 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Wed, 04 Feb 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Meet disturbances rejected The license will compost
संयुक्त निदेशक कृषि रामलखन राजपूत ने कृषि विभाग का निरीक्षण किया और
विज्ञापन
गांव पहुंचकर विभागीय कार्यों की हकीकत परखी। उन्होंने कहा कि खाद, बीज विक्रेताओं की नियमित जांच की जाएगी और अनियमितता मिलने पर लाइसेंस निरस्त होगा। साथ ही संबंधित अधिकारी पर भी कार्रवाई की जाएगी।

संयुक्त निदेशक एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को पीलीभीत पहुुंचे। उन्होंने डीडी एके सिंह के साथ डीएम से मुलाकात की। इसके बाद विकास भवन जाकर जिला कृषि अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पिछले दिनों हुई चेकिंग के दौरान लिए गए नमूने और उन पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने पूरनपुर क्षेत्र में सर्वाधिक गड़बड़ी होने पर नाराजगी जताते हुए जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा से सख्ती बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने हिदायत दी कि वितरकों का स्टाक, वितरण रजिस्टर, लॉग बुक, कैश मैमो सहित सभी अभिलेख दुरुस्त होने चाहिए ताकि यह पता लगाया जा सके कि विक्रेता ने किस किसान को खाद की बिक्री की।

उन्होंने कहा कि यदि उनकी औचक निरीक्षण में किसी भी दुकान पर गड़बड़ी मिली तो यह माना जाएगा कि इसमें संबंधित अधिकारी की मिलीभगत है। खाद विक्रेता के साथ संबंधित अधिकारी पर भी कार्रवाई की जाएगी। कार्यालय के निरीक्षण के बाद उन्होंने कमिश्नर के आदेश पर बिलसंडा पहुंचकर पोषण मिशन के तहत चल रहे कार्य का निरीक्षण किया और बरेली रवाना हो गए।

बीसलपुर। संयुक्त कृषि निदेशक ने राजकीय कृषि बीज भंडार कर निरीक्षण किया। उन्होंने बीज भंडार पर आए किसानों से बातचीत की और सहायक विकास अधिकारी (कृषि) छत्रपाल सिंह, बीटीएम अनिल कुमार वर्मा से विभागीय कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed