फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Meerut team reached final in toss decision

टॉस से हुए निर्णय में मेरठ की टीम फाइनल में पहुंची

Mon, 27 Mar 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 27 Mar 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
Meerut team reached final in toss decision
टॉस से हुए निर्णय में मेरठ की टीम फाइनल में पहुंची
राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में देहरादून और मेरठ के बीच मुकाबला हुआ। दोनों टीमों ने 190-190 रन बनाए। विजेता का निर्णय टॉस से किया गया। इसमें मेरठ की टीम विजयी रही। इस टीम के बादल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सोमवार को टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर देहरादून ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। कप्तान आशीष जोशी मात्र एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद हिमांशु और अनुज रावत ने दूसरे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी की। अनुज ने आठ चौके व एक छक्के की मदद से बेहतरीन 75 रन बनाए। निर्धारित 40 ओवर में टीम ने आठ विकेट खोकर 190 रन बनाए। इसमें हिमांशु ने 15, समद ने 27, शिवम खुराना ने 11, शोभित 14, सनी 16 व अग्रिम तिवारी ने 11 रनों का योगदान दिया। मेरठ के बाएं हाथ के गेंदबाज कप्तान प्रशांत चौधरी ने आठ ओवरों में 36 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि सुनील ने 22 रन पर एक और अंकुर व भाटी ने क्रमश: 36 व 29 रन देकर दो दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ की टीम की शुरुआत भी खराब रही। गौरव के रूप में पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद शिव व समीर ने पारी को संभाला। शिव ने दो चौके की मदद से 15 रन बनाए। समीर ने दो चौके लगाकर 42 रन बनाए। देहरादून के विकेट लगातार गिरते रहे। इसमें  आयुष 14 रन, प्रियम गर्ग 37, कप्तान प्रशांत छह रन बनाए। 112 रन के स्कोर पर मेरठ के छह खिलाड़ी आउट हो चुके थे। इसके बाद आए खिलाड़ियों ने पारी को संभालने का कोशिश की लेकिन 40 ओवर पूरे होने तक मेरठ भी 190 रन ही बना सकी। दोनों टीमों का स्कोर बराबर हो पर टॉस डालकर निर्णय लिया गया जिसमें मेरठ की टीम विजयी रही। आयोजन समिति के सदस्य अमेरिका से आए मुख्य अतिथि माइकल विर्क ने मेरठ के बादल को मैन ऑफ मैच का पुरस्कार दिया। इससे पूर्व सुबह डॉ. डीके गंगवार ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। इस मौके पर सचिव परमवीर ङ्क्षसह पैरी, अनिल महेंद्रू, बी क्लीफर्ड, चिरंजीव गौर, सद्दाम खान, पंकज सिंह, सुहैल बख्श, संदीप सिंह, पुनीत धमेजा सहित कई लोग थे।
विज्ञापन

अमेरिका में खेलेंगे चार बेस्ट खिलाड़ी
क्रिकेट के आयोजन के लिए अमेरिका से आए माइकल विर्क ने बताया कि टूर्नामेंट के दौरान चार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चिह्नित किया जा रहा है। इन चारों खिलाड़ियों को अपने खर्च पर अमेरिका ले जाएंगे। वहां उन्होंने अपना क्लब बना रखा है जिसमें वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान एल्विन कालीचरन कोच हैं। उनकी देखरेख में चारों खिलाड़ी एक साल तक खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed