फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Meerut, Dehradun defeated by six wickets

मेरठ ने देहरादून को छह विकेट से हराया

Sat, 14 May 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sat, 14 May 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Dehradun defeated by six wickets
क‌िक्रेट - फोटो : pilibhit, beureu
प्रथम इंदरजीत सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को आगाज हो गया। उद्घाटन मैच में डीसीए मेरठ ने सीएयू देहरादून को छह विकेट से पराजित कर दिया।  
विज्ञापन

एलएच स्टेडियम में शनिवार को शुरू हुए टूर्नामेंट का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख अरुण वर्मा ने इंदरजीत सिंह के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित करके किया। इसके बाद ट्राफी का अनावरण कर शांति के प्रतीक सफेद कबूतर और गुब्बारे उड़ाए गए। ब्लाक प्रमुख के अलावा आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल महेंद्रू, उपाध्यक्ष परमवीर सिंह पैरी और सचिव बी क्लीफर्ड ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उद्घाटन मैच में क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखंड देहरादून (सीएयू) के कप्तान मयंक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मैच के पहले ओवर में ही कप्तान मयंक बिना खाता खोले ही पैवेलियन लौट गए। सीएयू देहरादून की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 160 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज कार्तिक जोशी ने चार चौकों की मदद से सर्वाधिक 53 रन बनाए। मोहम्मद समद ने 30, शांतनु जोशी ने 24 रन बनाए। डीसीए मेरठ की ओर से आकाश चौहान ने तीन, मुकेश ने दो तथा दीपक बालियान, अंकुश और शिवम ने एक-एक विकेट झटका। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसी मेरठ की टीम के ओपनर शिवम चौधरी और गौरव सिरोही ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत की और अग्रसर किया। गौरव सिरोही ने 90 गेंदों का सामना करते हुए छह चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 74 रन बनाए। शिवम चौधरी ने 28 रनों का योगदान किया। टीम ने पांच विकेट खोकर ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। देहरादून टीम के मयंक मिश्र और कार्तिक जोशी ने एक-एक विकेट लिया। मैच में यूपीसीए के अंपायर सतीश पांडेय, पवन यादव रहे। थर्ड अंपायर की भूमिका में सुधीरदास, यूपीसीए के स्कोरर प्रणवदास और कमेंटेटर राजेश ढाटा रहे। सचिव बी. क्लीफर्ड ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गौरव सिरोही को सौंपा। इस मौके पर डॉ. शैलेंद्र गंगवार, डॉ. भरत कंचन, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. डीके गंगवार, डॉ. भरत कंचन, पूर्व ब्लाक प्रमुख जोगेंदर सिंह, किशनपाल सिंह, प्रभात कुमार सिंह, हरपाल कौर, किरनजीत, चिरंजीव गौड़, सुहैल बख्श आदि मौजूद रहे। उपाध्यक्ष परमवीर सिंह ने बताया कि 15 मई को स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली और मेजबान पीसीए पीलीभीत के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed