फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Medicines given to 42 patients after testing in the camp

Pilibhit News: शिविर में परीक्षण के बाद 42 मरीजों को दी गईं दवाएं

Fri, 18 Aug 2023 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 18 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Medicines given to 42 patients after testing in the camp
बीसलपुर के मोहल्ला दुबे में आयोजित स्वास्थ ​शिविर में मौजूद लोग । संवाद
बीसलपुर। मोहल्ला दुबे में मौनी बाबा की मढ़ी के पास बृहस्पतिवार को राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के तत्वावधान में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 42 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ चिकित्साधिकारी डॉ. शोभना कश्यप ने भगवान धन्वंतरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। रोगियों की सुविधा के लिए शिविर में चार काउंटर लगाए गए थे। पहले काउंटर पर मरीजों का पंजीकरण किया गया। दूसरे काउंटर पर पुरुष और तीसरे काउंटर पर महिला रोगियों का परीक्षण किया गया। चौथे काउंटर पर मरीजों को दवाई दी गई।
विज्ञापन

पुरुष रोगियों का परीक्षण डॉ. हृदयेश कुमार और महिला रोगिया का डॉ. शोभना कश्यप ने किया। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चले शिविर में मरीजों को डॉक्टरों ने स्वास्थ्य अच्छा रखने के संबंध में सुझाव भी दिए। डॉक्टरों ने मरीजों की शंकाओं का समाधान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------------

शिविर में आए इन स्थानों के मरीज
शिविर में मोहल्ला दुबे, दुर्गाप्रसाद, बाजार कटरा, ग्यासपुर, हबीबुल्ला खां शुमाली, हबीबुल्ला खां जनूबी, साहूकारा, बख्तावरलाल, पटेलनगर, एकतानगर, रामनगर, रामबंगला, रामलीला कॉलोनी, बसंत विहार, सरस्वती विहार आदि मोहल्लों के अलावा चौसरा, शादियां, अमरा करोड और कासिमपुर आदि गांवों के मरीज आए।
---------------------------------------------
इन बीमारियों से ग्रसित थे रोगी
शिविर में बुखार, जुकाम, खांसी, कब्ज, भूख न लगना, लिवर खराबी, नींद कम आना, डायबिटीज, रक्तचाप और हृदय संबंधी बीमारियों के मरीज आए।
---------------------------------------------
डॉक्टरों के सुझाव
अधिक से अधिक पानी पीएं, चोकर युक्त आटे का प्रयोग करें। हरी सब्जियों का अधिक इस्तेमाल करें। सफाई का विशेष ध्यान रखें। किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed