फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Medical stores featured on

मेडिकल स्टोर पर छापा, सैंपल लिए

Fri, 18 Dec 2015 11:08 PM IST
बिलसंडा/पीलीभीत
बिलसंडा/पीलीभीत Updated Fri, 18 Dec 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Medical stores featured on
ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने शुक्रवार को गांव बमरौली के अनिल मेडिकल स्टोर पर छापा मारा और कई दवाओं के सैंपल लिए।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने शुक्रवार को गांव बमरौली के अनिल मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर संबंधित अभिलेखों का निरीक्षण किया। टीम ने स्टाक रजिस्टर में दर्शाए गए स्टाक से मौके पर मिली दवाओं से मिलान किया। टीम ने दवाइयों के बिल भी देखे। टीम ने कुछ दवाओं के सैंपल भी लिए। निरीक्षण करने वाली टीम में पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं और बरेली के ड्रग इंस्पेक्टर क्रमश: सुशील कुमार, उर्मिला वर्मा, पवन कुमार और नवनीत कुमार शामिल थे। टीम प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि लिए गए सैंपल विभागीय प्रयोगशाला भेजा जाएगा और रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। ड्रग इंस्पेक्टर की टीम की छापामार कार्रवाई की  जानकारी होने पर कस्बे और आसपास के गांवों के मेडिकल स्टोर मालिकों में हड़कंप मच गया तथा अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद भी हो गए थे, जिससे लोगों को दवा लेने में काफी दिक्कत हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed